Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BiggBoss20 : Bigg Boss के स्टेज पर भयंकर गुस्से में सलमान खान – उतार दिए कपडे

September 21, 2026

UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड

September 21, 2026

BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी
उत्तराखंड

BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी

The Chief Minister directed the officials to complete the construction work in a quality-oriented and time-bound manner, in accordance with the prescribed standards.
Narad PostBy Narad PostSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
BadrinathMasterPlan
BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे - धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसके पश्चात उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ धाम को उसके धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित की जा रही सुविधाओं से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में प्रतिभाग किया। महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक संत-साध्वी तथा 1200 से अधिक हरिभक्त शामिल हुए। इस अवसर पर श्री स्वामीनारायण गुरुकुल संस्थान के पूज्यपाद महंत स्वामी श्री देवप्रसाद दास जी स्वामी, पूज्यपाद सद्गुरुवर्य धर्मवल्लभ दास जी स्वामी सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम आना अपने आप में एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति है। भगवान बदरी विशाल की कृपा और आशीर्वाद से इस पावन धाम में संतों एवं श्रद्धालुओं के बीच आयोजित कथा महोत्सव में सहभागी होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम भारत की सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। भारतीय शास्त्रों में भी इस पवित्र धाम की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। यह भूमि सदियों से तप, साधना और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने अनुपम सौंदर्य के साथ ही अद्वितीय आध्यात्मिक संपदा भी प्रदान की है। चारधाम, पवित्र गंगा-यमुना, हिमालय और हेमकुंट साहिब सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल देवभूमि की विशिष्ट पहचान हैं। सरकार का प्रयास है कि इन तीर्थस्थलों का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सुव्यवस्थित तरीके से हो और उनकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा भी अक्षुण्ण रहे।

#BadrinathDham #DevbhoomiUttarakhand #ReligiousTourism #UttarakhandTourism AasthaPath BadrinathDevelopment BadrinathDhamMasterPlan BadrinathKathaMahotsav BadrinathMasterPlan ChardhamYatra CMDhami khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami SwaminarayanGurukul UttarakhandDevelopment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम
Next Article UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड
Narad Post

Related Posts

BiggBoss20 : Bigg Boss के स्टेज पर भयंकर गुस्से में सलमान खान – उतार दिए कपडे

September 21, 2026

UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड

September 21, 2026

IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम

September 21, 2026

NeuralinkBCI : गूंगे शख्स ने दिमाग से कहा ‘I Love You

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

BiggBoss20 : Bigg Boss के स्टेज पर भयंकर गुस्से में सलमान खान – उतार दिए कपडे

By Narad PostSeptember 21, 20260

BiggBoss20 : Bigg Boss के स्टेज पर भयंकर गुस्से में सलमान खान – उतार दिए…

UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड

September 21, 2026

BadrinathMasterPlan : बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को जल्द साकार करेंगे – धामी

September 21, 2026

IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम

September 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?