Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
देहरादून

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

The general public should not have to make repeated rounds of government offices for their work.
Narad PostBy Narad PostSeptember 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandGovernment
UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर हो सकता है, उनका अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित रहना उचित नहीं है। अधिकारी अपने स्तर पर जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और नियमानुसार उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए।

आमजन को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1905, जनसुनवाई और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जा रहा है।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान प्रदेश में 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के शिविरों के साथ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि समाधान केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित व्यक्ति को वास्तविक रूप से राहत मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री से ‘9वीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026’ में पदक जीतने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने भी भेंट की। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक पटाया, चोनबुरी, थाईलैंड में आयोजित हुई थी।

प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के मन्नू सोनकर, शिवानी दाबसा, मोहम्मद जकी व मुकुल ने स्वर्ण पदक और मेघा शर्मा व धनंजय धारीवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#PublicGrievance #PublicService CMDhami CMHelpline1905 JanJanKiSarkar JanSamasyayein Jansunwai khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami SevaSankalpAbhiyan SevaSetuAbhiyan TaekwondoChampionship ThailandTaekwondo UttarakhandGovernment UttarakhandNews UttarakhandPlayers
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?
Next Article UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026

DehradunISBT : आईएसबीटी का कायाकल्प कर रहा एमडीडीए

September 22, 2026

ShukraVakri2026 : शुक्र की उल्टी चाल 4 राशियों में लाएगा भूचाल

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

By Narad PostSeptember 22, 20260

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज :- उत्तराखण्ड…

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026

DehradunISBT : आईएसबीटी का कायाकल्प कर रहा एमडीडीए

September 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?