Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री
उत्तर प्रदेश

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

Where will Divya Mittal begin her political journey?
Narad PostBy Narad PostSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DivyaMittal
DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री :-  उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब राजनीति में उतर ही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर खुद एलान किया है कि वह राजनीति में आएंगे, जनता के लिए खाम करेंगी। उन्होंने एक स्कूल का जिक्र करके कहा कि एक स्कूल के लिए उन्होंने 3 साल पहले मंजूरी दी थी, वह 3 साल बाद भी नहीं बन पाया।

IAS दिव्या 2013 बैच की IAS अधिकारी थीं।

दिव्या मित्तल ने कहा है कि वह किसी दल के साथ नहीं जुड़ेंगी और सिर्फ लोगों के साथ राजनीति करेंगी। उनका कहना है कि वह उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं, जिनकी बात दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाती।

उन्होंने कहा, ‘मैं यूपी में ही रहूंगी। मैं डरूंगी नहीं, सवाल पूछूंगी। मुझे बाहुबल नहीं चाहिए। कृपया मेरा साथ दीजिए।’दिव्या मित्तल ने इस्तीफे की वजह बताने से पहले अपने अनुभवों पर बात की।

उन्होंने कहा कि एक गांव में स्कूल स्वीकृत होने के तीन साल बाद भी उसका निर्माण शुरू नहीं हुआ। एक भूमिहीन व्यक्ति को पट्टे की जमीन का कब्जा नहीं मिल सका।

दिव्या ने बताया कि इस्तीफे के कुछ घंटों में एक बड़ी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने लिखा कि वह रात में दूसरी बड़ी पार्टी के बड़े नेता से मिली थीं। दिव्या के मुताबिक ऐसी कोई मुलाकात हुई ही नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद सवाल पूछने निकली एक महिला को पहले ही दिन डराना था।दिव्या मित्तल ने कहा है कि उनके पास पैसा, बाहुबल और जाति-धर्म का समीकरण नहीं है। उनका कहना है कि राजनीति कैसे शुरू होगी और कैसे चलेगी, यह वह लोगों के साथ मिलकर तय करेंगी।

कहां से सियासत शुरू करेंगी दिव्या मित्तल?

उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए दिव्या ने कहा कि शुरुआत यहीं से होगी। उन्होंने देवरिया के ऑपरेशन कब्जा मुक्ति का जिक्र किया, जिसमें लोगों ने खुद सरकारी जमीनों से कब्जे छोड़े।

दो बेटियों की मां दिव्या ने पेपर लीक और एआई से रोजगार पर खतरे जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई। दिव्या मित्तल ने कहा है कि वह शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्र समेत सभी लोगों का साथ चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करने या अपने व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजने को कहा है।

दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को IAS से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को इसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद से उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

इस्तीफा मंजूर होने पर उन्होंने लिखा था, ‘IAS से मेरा इस्तीफा स्वीकार हो गया है।’ दिव्या ने IIT दिल्ली से बी टेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। वह लंदन में लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी भी कर चुकी हैं।

#PublicIssues AIJobs DivyaMittal DivyaMittalIAS DivyaMittalPolitics FormerIASOfficer IASresignation IndependentPolitics IndianPolitics khojinarad LatestNews Copy Keywords naradpost naradpostbreakingnews PaperLeak PoliticalEntry UPNews UPPolitics UttarPradeshNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBiharVigilanceRaid : अफसर मियाँ बीवी के घर दौलत का मिला ढेर !
Next Article MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा
Narad Post

Related Posts

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

October 24, 2026

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

By Narad PostOctober 24, 20260

NursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने…

EnglishVocabulary : ‘No Shrinking Violet’ का क्या है मतलब? जानिए कब बोलते हैं यह अंग्रेजी फ्रेज

October 24, 2026

DelhiCrimeNews : 20 महिला कांस्टेबलों से शादी वाली बेशर्म ठगी

October 24, 2026

PalmistrySigns : आपके हाथों में मौजूद है करोड़पति होने का संकेत

October 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?