Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस
उत्तर प्रदेश

UPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस

Streets and neighborhoods waterlogged; farmers also worried.
Narad PostBy Narad PostSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UPNews
UPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस :-  बारिश की फुहारें और रिमझिम बरसता पानी भला किसको अच्छा नहीं लगता होगा लेकिन जब ये हद से ज्यादा हो जाए तो इंसान कितना परेशान हो सकता है इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारिश से परेशान एक युवक ने ऐसा काम कर दिया कि अब हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. हम सब देखते हैं कि लोग सड़क खराब है, लाइट नहीं आ रही या पानी नहीं आ रहा, ऐसी शिकायतें अफसरों से करते हैं. लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा हो गया. हरदोई के एक लड़के ने सीधे बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ ही शिकायत ठोक दी. उसने जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर कहा कि साहब अपने किसी दिव्य जुगाड़ से इंद्रदेव को बोल दीजिए कि थोड़ी बारिश रोक दें।

मल्लावां ब्लॉक के सूरज तिवारी ने भेजी अर्जी

यह पूरा मामला हरदोई के मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव का है. गांव के रहने वाले सूरज तिवारी नाम के युवक ने जनसुनवाई पोर्टल पर जाकर ये शिकायत दर्ज कराई है. अपनी अर्जी में सूरज ने लिखा है कि पिछले कई घंटों से इंद्रदेव महाराज लगातार पानी बरसा रहे हैं. कभी तेज बारिश तो कभी रिमझिम बारिश से पूरा जनजीवन बिगड़ गया है. कोई टाइम टेबल भी नहीं है, बस बरसे जा रहे हैं।

गली-मोहल्ले में पानी भरा, किसान भी टेंशन में

सूरज ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि बिना बताए हो रही इस लगातार बारिश से आम लोगों का बुरा हाल है. हरदोई की कई सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया है. लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे, रोज के काम-धंधे सब ठप हो गए हैं. वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. फसल खराब होने का डर सता रहा है और इसी झुंझलाहट में युवक ने सारा ठीकरा सीधे इंद्रदेव पर फोड़ दिया।

इस अर्जी में सबसे ज्यादा हंसाने वाला हिस्सा आखिर में है. सूरज तिवारी ने बड़े भोलेपन से लिखा कि सर, मेरे पास इंद्रदेव का मोबाइल नंबर नहीं है. इसलिए मैं उनसे सीधे बात नहीं कर पा रहा. आप ही प्लीज इस मामले को गंभीरता से लीजिए और अपने दिव्य संपर्क केarad जरिए इंद्रदेव को ऑर्डर दीजिए कि बारिश को कंट्रोल करें. उसने मांग की है कि जल्द से जल्द बारिश बंद करवाई जाए ताकि हरदोई के लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।

सोशल मीडिया पर वायरल अनोखी शिकायत

अब भगवान के खिलाफ की गई ये अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं. कोई कह रहा है कि लड़के ने तो सिस्टम की ही पोल खोल दी, तो कोई इसे सरकारी पोर्टल पर किया गया तगड़ा व्यंग्य बता रहा है ।

हरदोई में झमाझम बारिश के बीच आई ये शिकायत लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ऐसी फनी शिकायत पर जिलाधिकारी की तरफ से क्या जवाब आता है, क्या सच में दिव्य संपर्क लगाया जाएगा।

#SocialMediaViral FunnyComplaint FunnyNews HardoiNews HardoiViralNews heavyrain IndiaViralNews Copy Keywords' Indradev IndradevComplaint khojinarad naradpost naradpostbreakingnews RainComplaint SurajTiwari TrendingNews UniqueComplaint UPNews viralnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव
Next Article KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे
Narad Post

Related Posts

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

By Narad PostOctober 1, 20260

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान :-दुबई…

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?