Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे
उत्तराखंड

KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे

With bags on their shoulders and chants of 'Jai Baba Kedar' on their lips, the devotees pressed on, undeterred by the arduous climb.
Narad PostBy Narad PostSeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KedarnathDham
KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे :-  पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित पड़ा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है। मार्ग सुचारू होते ही सोनप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुके हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त हो गया और पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

Kedarnath Yatra Update- तीन दिनों से यात्रा थमी होने के कारण सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और आसपास के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा थे। मंगलवार सुबह मार्ग खुलते ही सोनप्रयाग में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के अत्यधिक दबाव को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से श्रद्धालुओं को एक साथ भेजने के बजाय छोटे-छोटे जत्थों में चरणबद्ध तरीके से रवाना करना शुरू किया है।

कंधों पर बैग और जुबां पर बाबा केदार के जयकारे लिए श्रद्धालु कठिन चढ़ाई की परवाह किए बिना धाम की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हालांकि, चरणबद्ध निकासी के बावजूद सोनप्रयाग और गौरीकुंड में पंजीकरण और आगे बढ़ने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

मार्ग खोले जाने के बावजूद सुरक्षा चिंताओं पर बात करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया:“केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हुई बारिश के कारण कई संवेदनशील स्थानों पर अभी भी बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मौसम और मार्ग की तात्कालिक स्थिति का आकलन करते हुए ही श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जा रहा है ताकि किसी भी तरह के जोखिम को टाला जा सके।”

एक तरफ जहां पैदल यात्रियों को धाम की ओर जाने की इजाजत मिलने से श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई है, वहीं दूसरी तरफ गौरीकुंड में घोड़ा-खच्चर संचालकों ने कड़ा विरोध जताया है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति दी गई है, जबकि घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर फिलहाल रोक बरकरार रखी गई है।

इस निर्णय से आक्रोशित स्थानीय संचालकों का कहना है कि तीन दिनों से काम-काज पूरी तरह ठप था। अब मार्ग खुलने के बाद भी उन्हें संचालन की इजाजत न मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी और पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है। संचालकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

#KedarnathYatra #UttarakhandTourism BabaKedar BamBamBhole ChardhamYatra gaurikund HarHarMahadev HeavyRainfall kedarnathdham KedarnathRoute KedarnathYatraUpdate khojinarad LandslideAlert Copy Keywords LandslideAlert Copy KeywordsKedarnathYatra naradpost sonprayag TempleNews UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस
Next Article RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

By Narad PostSeptember 30, 20260

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल…

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?