Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट
देश

AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट

What points did the court consider significant?
Narad PostBy Narad PostOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध... हर बार रेप नहीं - हाईकोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट :-  शादी का वादा… फिर शारीरिक संबंध और उसके बाद रेप का मुकदमा। ऐसे मामलों में कानून की एक अहम कसौटी यह है कि क्या शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा था? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में इसी सवाल पर फैसला सुनाते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि केवल शादी के वादे के साथ बने हर संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता।

2013 में हुई थी पहचान, 2020 में दर्ज हुआ मुकदमा

मथुरा के कोसीकलां की युवती ने 8 जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि 2013 में कोसीकलां में तैनात रहे इंस्पेक्टर अमित कुमार ने शादी का प्रस्ताव दिया और अपनी पहली शादी की बात छिपाई। युवती ने 2019 में वाराणसी के एक होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे।

कोर्ट ने किन बातों को माना अहम ?

मामले की जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इसके खिलाफ इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट का रुख किया। सुनवाई में कोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद कई परिस्थितियों पर गौर किया। कोर्ट के अनुसार युवती बालिग और शिक्षित थी तथा आरोपी को कई वर्षों से जानती थी। वह अपने स्तर पर वाराणसी गई और बाद में भी आरोपी के संपर्क में रही। व्हाट्सऐप चैट में उसके द्वारा आरोपी के तलाक तक इंतजार करने की बात भी दर्ज थी।

ब्लैकमेल वाले आरोप पर भी कोर्ट की नजर

अदालत ने यह भी नोट किया कि कथित अश्लील फोटो-वीडियो जांच के दौरान बरामद नहीं हुए और न ही उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया। कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी ने शादी से पूरी तरह इनकार नहीं किया था। उसकी पहली पत्नी से 14 दिसंबर 2023 को तलाक हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने माना कि रिकॉर्ड से यह स्थापित नहीं होता कि शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा था।

कोर्ट ने क्यों रद्द कर दी पूरी कार्यवाही ?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के वादे के आधार पर बने संबंध को दुष्कर्म मानने के लिए यह स्थापित होना जरूरी है कि वादा शुरुआत से ही झूठा था और उसी झूठे वादे के कारण महिला की सहमति प्राप्त की गई थी।

अदालत ने कहा कि इस मामले में उपलब्ध सामग्री से आरोपी के खिलाफ आवश्यक आपराधिक दायित्व बनता नहीं दिख रहा है। इसलिए कार्यवाही जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। इसी आधार पर कोर्ट ने चार्जशीट और उससे जुड़ी पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी।

#MathuraNews #VaranasiNews AllahabadHighCourt ChargesheetQuashed ConsentAndLaw CriminalProceedings FalsePromiseOfMarriage HighCourtVerdict IndianLaw InspectorAmitKumar khojinarad LatestCourtNews Copy Keywords LegalNewsIndia MarriagePromiseCase naradpost RapeCase UPNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandSchoolTiming : पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की टाइमिंग
Next Article NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना
Narad Post

Related Posts

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

October 1, 2026

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान

By Narad PostOctober 1, 20260

IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान :-दुबई…

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों

October 1, 2026

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना

October 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?