Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ParmarthNiketan : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे परमार्थ

October 6, 2026

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में सम्मान नहीं अब राजनीति से संन्यास लें हरदा : भट्ट

October 6, 2026

UttarakhandNews : युवा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WHOReport : बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है भारतीयों की एवरेज लाइफ
देश

WHOReport : बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है भारतीयों की एवरेज लाइफ

The disease pattern in India has changed.
Narad PostBy Narad PostOctober 5, 2026Updated:October 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WHOReport
WHOReport : बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है भारतीयों की एवरेज लाइफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WHOReport : बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है भारतीयों की एवरेज लाइफ :-  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के ताजा अनुमानों के मुताबिक साल 2023 में भारतीयों की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 71 साल थी. ये पाकिस्तान के 68.2 साल से तो ज्यादा है, लेकिन बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा से कम है।

WHO के ‘ग्लोबल हेल्थ एस्टिमेट्स’ में 2000 से 2023 तक का डेटा शामिल है. इसमें अलग-अलग देशों में लाइफ एक्सपेक्टेंसी, हेल्थ लाइफ एक्सपेक्टेंसी, मौत के कारणों और बीमारी के बोझ के आंकड़े दिए गए हैं. बांग्लादेश में जीवन प्रत्याशा 72.7 साल दर्ज की गई, जबकि अमेरिका के लिए ये आंकड़ा 78.5 साल और कनाडा के लिए 81.4 साल था ।

कोरोना के बाद इंडिया में लाइफ एक्सपेक्टेंसी में सुधार

कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में लाइफ एक्सपेक्टेंसी में काफी गिरावट आई थी. ये आंकड़ा 2019 में 70.5 साल से गिरकर 2021 में 68.1 साल हो गया था. इसके बाद इसमें सुधार हुआ और ये 2022 में 70.5 साल और 2023 में 71 साल तक पहुंच गया, जो एक बेहतर रिकवरी मानी जाएगी।

इसका मतलब है कि भारत ने 2 साल के अंदर अपनी एक्सपेक्टेड लाइफ स्पान के 2.9 साल फिर से हासिल कर लिए. हालांकि, हेल्थ लाइफ एक्सपेक्टेंसी में सुधार की रफ्तार धीमी थी. 2019 में यह 60.5 साल थी, जो 2023 में 60.6 साल रही. 2021 में गिरकर 58.4 साल होने के बाद, 2022 में ये सुधरकर 60.2 साल हो गई थी।

ये ट्रेंड 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में भी देखा जा रहा है. 2023 में भारत में 60 साल के शख्स के और 18.8 साल जीने की उम्मीद थी, जबकि 2019 में ये उम्मीद 18.4 साल की थी. इनमें से तकरीबन 13.7 साल अच्छी सेहत के साथ जीने की उम्मीद थी, जो 2019 में 13.4 साल थी।

भारत में डिजीज का पैटर्न बदला

WHO का डेटा भारत में मौत की वजहों में आए बड़े बदलाव को भी दिखाता है. साल 2000 में, देश में मौत की 10 बड़ी वजहों में संक्रामक बीमारियों का हिस्सा तकरीबन 62% था, जबकि नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) का हिस्सा करीब 34% था. 2023 तक दिल की बीमारी, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी NCDs का हिस्सा मौत की टॉप 10 वजहों में कुल मिलाकर तकरीबन 75% हो गया. कम्युनिकेबल डिजीज का हिस्सा घटकर लगभग 16% रह गया, और बाकी हिस्सा इंजरी की वजह से होने वाली मौतों का था।

#bangladesh #LifeExpectancy #USA #WHOReport Canada Covid19Recovery Diabetes GlobalHealthEstimates HealthStatistics HealthyLifeExpectancy HeartDisease indiahealth IndiaLifeExpectancy khojinarad LifeExpectancyIndia naradpost naradpostbreakingnews Stroke
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleYashpalArya : BJP के लिए नारी सिर्फ ‘नारा’ है – यशपाल आर्य
Next Article UttarakhandNews : संस्कृति और गौरव का प्रतीक है आदि रंगोत्सव : मुख्यमंत्री
Narad Post

Related Posts

ParmarthNiketan : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे परमार्थ

October 6, 2026

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में सम्मान नहीं अब राजनीति से संन्यास लें हरदा : भट्ट

October 6, 2026

UttarakhandNews : युवा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

October 6, 2026

UttarakhandStartup : हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

October 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ParmarthNiketan : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे परमार्थ

By Narad PostOctober 6, 20260

ParmarthNiketan : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे परमार्थ :-  परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पावन गंगा…

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में सम्मान नहीं अब राजनीति से संन्यास लें हरदा : भट्ट

October 6, 2026

UttarakhandNews : युवा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री

October 6, 2026

UttarakhandStartup : हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

October 6, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?