DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम :- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद आई इस फिल्म के पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
न सिर्फ फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया. बल्कि इसके एक-एक गाने भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोले. लोग फिल्म के गानों और बीट्स पर खूब झूमे हैं. इसी बीच अब फिल्म के गानों को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के शानदार म्यूजिक को ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल कर लिया गया है।
हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘धुरंधर 2’ एल्बम को कुल 9 अलग-अलग कैटेगरी में कंसीडरेशन के लिए भेजा गया है. दरअसल शाश्वत सचदेव ने फिल्म के गानों को प्रोड्यूस किया है. वहीं, टी-सीरीज ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ”आपके GRAMMY विचार के लिए ‘धुरंधर: द रिवेंज’, इतने प्यार के लिए धन्यवाद।
फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ के गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स में कंसीडर करने के लिए भेजा गया है. इस प्रोसेस में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को ग्रैमी नॉमिनेशन मिल ही जाएगा।
यह अवॉर्ड-सीजन के प्रोसेस का एक हिस्सा है. जिसमें नॉमिनेशन तय होने से पहले रिकॉर्डिंग्स को ‘रिकॉर्डिंग एकेडमी’ की शर्तों को पूरा करना होता है. और वोटिंग फेज से भी गुजरना होता है. दरअसल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए ग्रैमी कैंपेन लिस्टिंग में शाश्वत सचदेव का नाम ‘बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया’ कैटेगरी में शामिल है।
