WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब :- क्या आपको भी दिन भर WhatsApp पर बहुत सारे मैसेज आते हैं? कभी दोस्त का मैसेज, कभी ऑफिस का, कभी परिवार का. हर किसी को जवाब देना बहुत मुश्किल होता है और टाइम भी बहुत लगता है. अब इस टेंशन को खत्म करने के लिए AI आ गया है. AI यानी Artificial Intelligence, एक कंप्यूटर का दिमाग जो आपकी तरफ से मैसेज का जवाब खुद बना देता है. सोचो, आप सो रहे हो या क्लास में हो और आपको मैसेज आए, तो AI खुद ही अच्छी तरह से जवाब भेज देगा. आपको कुछ टाइप करने की जरूरत नहीं. चलिए आपको बताते हैं कैसे….
इसका समस्या का आसान हल है WhatsApp का ऑटो-रिप्लाई फीचर. इसे चालू करने पर आपके व्यस्त रहने पर भी सामने वाले को आपकी तरफ से एक तैयार संदेश अपने आप पहुंच जाता है. वो भी आपकी भाषा में जिससे सामने वाले को लगेगा भी नहीं कि ये मैसेज आपने नहीं किया है।
ऑटो-रिप्लाई आम WhatsApp में नहीं है. यह WhatsApp Business ऐप में मिलता है, जो Play Store और App Store पर मिल जाता है. दुकानदार, फ्रीलांसर और छोटे कारोबारी इसका खूब इस्तेमाल करते हैं. बेहतर होगा कि इसके लिए अलग नंबर रखें. अगर आप अपना पुराना नंबर ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले चैट का बैकअप जरूर ले लें।
Android फोन में ऐसे करें सेट
WhatsApp Business ऐप खोलें और अपनी बिजनेस प्रोफाइल बनाएं।
स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर तीन बिंदुओं पर टैप करें।
Business Tools पर जाएं।
Away Message या Greeting Message चुनें।
iPhone में ऐसे करें सेट
WhatsApp Business ऐप खोलें.
नीचे दाईं ओर Settings दबाएं.
Business Tools पर जाएं.
Away Message या Greeting Message चुनें.
Send Away Message वाले स्विच को चालू करें.
मैसेज लिखें: छोटा और सीधा जवाब लिखें. जैसे: नमस्ते, मैं अभी व्यस्त हूं. शाम 6 बजे के बाद आपसे बात करूंगा. समय चुनें: संदेश हर समय जाए, किसी तय तारीख में जाए या सिर्फ काम के घंटों के बाहर जाए, यह आप तय कर सकते हैं. लोग चुनें: सभी को भेजना है, सिर्फ नए नंबरों को या कुछ चुने हुए लोगों को, यह भी आपके हाथ में है. सेव करें: आखिरी में Save दबाना न भूलें।
दोनों संदेशों में क्या फर्क है?
Greeting Message नए व्यक्ति के पहली बार कॉन्टैक्ट करने के रूप में जाता है. Away Message तब जाता है, जब आप उपलब्ध नहीं होते. चाहें तो दोनों साथ में चालू रखें।
बिजनेस अकाउंट में ऑटो रिप्लाई कैसे चालू करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस अकाउंट ग्राहकों को अपने आप जवाब दे, तो Meta Business Agent का ऑप्शन कुछ चुनिंदा बिजनेस अकाउंट्स में उपलब्ध है. इसे सेट करने के लिए WhatsApp Business में Tools टैब खोलें और AI agent का ऑप्शन देखें. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. सेटअप पूरा होने पर Your AI agent में जाकर AI replies के ऑप्शन से तय किया जा सकता है कि AI किन चैट्स में जवाब दे।
यह सुविधा अभी सीमित देशों और चुनिंदा बिजनेस अकाउंट्स के लिए है. अगर AI agent का ऑप्शन नहीं दिखता, तो संभव है कि आपके अकाउंट को अभी इसका एक्सेस न मिला हो।
इसलिए फीचर चालू करने से पहले यह समझ लें कि आपको सिर्फ जवाब लिखने में AI की मदद चाहिए या ग्राहकों को अपने आप जवाब भेजने की सुविधा. AI के जवाब को भी जांचना जरूरी है, ताकि गलत जानकारी किसी को न भेजी जाए।
