Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

October 13, 2026

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम
देश

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

Weather conditions will remain harsh in the hilly regions.
Narad PostBy Narad PostOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IMDWeatherAlert
IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IMDWeatherAlert :  UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम :-  मॉनसून की तूफानी रफ्तार लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन देश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग की ओर से आज यानी 13 अक्टूबर को भी देश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आईएमडी ने आज कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किमी की स्पीड से तेज आंधी भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. पहाड़ी इलाकों में मौसम का रौद्र रुप दिख सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को झमाझम बरसात देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली में 18 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है. वहीं आज राज्य में तापमान की बात करें तो अधिकतम 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है ।

यूपी के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, देवरिया, बहराइच, गोंडा सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवा के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है. झारखंड में भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में कुछ इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण के मौसम का हाल

असम और मेघालय में 18 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में कल से 17 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में 18 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पहाड़ी इलाकों में तल्ख रहेंगे मौसम के तेवर

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है ।

#IMDWeatherAlert #ThunderstormAlert #WeatherForecastIndia BiharWeather DelhiNCRWeather heavyrainalert khojinarad naradpost UPWeatherUpdate uttarakhandweather
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान
Next Article HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026

GajkesariYog : नवरात्रि में 2 बार गजकेसरी योग का महासंयोग

October 13, 2026

RadhikaAmbaniFashion : राधिका अंबानी की ड्रेस पर दिखी पूरी ‘कृष्ण लीला

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

By Narad PostOctober 13, 20260

HaridwarKumbh2027 :  हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च :-  उत्तराखंड के…

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026

GajkesariYog : नवरात्रि में 2 बार गजकेसरी योग का महासंयोग

October 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?