Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

October 13, 2026

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च
उत्तराखंड

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

The song ‘Kumbh Ka Parv Aa Gaya’
Narad PostBy Narad PostOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HaridwarKumbh2027
HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HaridwarKumbh2027 :  हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च :-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के दौरान हरिद्वार कुंभ 2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का लोकार्पण किया. सरकार का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए कुंभ की धार्मिक पहचान को देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक पहुंचाना है।

मधु शर्मा के डिजाइन पर मुहर

हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो तैयार करने के लिए मेला प्रशासन ने युवाओं और विद्यार्थियों से डिजाइन आमंत्रित किए थे. प्राप्त सैकड़ों आवेदनों में से हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी मधु शर्मा के डिजाइन को आधिकारिक लोगो के लिए चुना गया.लोगो में मां गंगा, हरकी पैड़ी, धनुष पुल और सूर्योदय को दर्शाया गया है. इसके अलावा शिव प्रतिमा, साधु-संत, त्रिशूल, डमरू और मनसा देवी व चंडी देवी की पहाड़ियों को भी इसमें जगह दी गई है. इन प्रतीकों के माध्यम से हरिद्वार की धार्मिक महत्ता और सनातन परंपरा को प्रदर्शित किया गया है।

वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

कुंभ मेले से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in लॉन्च की गई है. इसके माध्यम से देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु आयोजन से संबंधित जानकारियां डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य कुंभ से जुड़ी सूचनाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाना और आयोजन के बारे में व्यापक स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराना है।

‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत

कार्यक्रम के दौरान कुंभ के आधिकारिक गीत ‘कुंभ का पर्व आ गया’ का भी लोकार्पण किया गया. गीत की शुरुआती पंक्तियां हैं, ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’.इस गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी राघव राजा ने किया है. इसके जरिए कुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

कुंभ को भव्य बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिद्वार कुंभ को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कुंभ को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति का विराट उत्सव बताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की धार्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर भी है.धामी ने कहा, “हरिद्वार कुंभ मेले की सभी तैयारियां चल रही हैं. सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गईं हैं. कुंभ हमारी आस्था का विषय है, पूरी दुनिया के लोग कुंभ आते है, इसलिए अच्छे इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “सभी धार्मिक, व्यापारी और समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर, साधु संतों का आशीर्वाद लेकर भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन कराया जाएगा. आज कुंभ मेले का लोगो और सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है, जो जल्द ही सबके संज्ञान में आएंगे.”सरकार के मुताबिक, लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत की शुरुआत कुंभ की तैयारियों को जनसामान्य तक पहुंचाने और आयोजन की पहचान को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

#HaridwarKumbh2027 HaridwarKumbhWebsite haridwarnews khojinarad KumbhLogo KumbhMela2027 KumbhThemeSong naradpost pushkarsinghdhami UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम
Narad Post

Related Posts

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026

GajkesariYog : नवरात्रि में 2 बार गजकेसरी योग का महासंयोग

October 13, 2026

RadhikaAmbaniFashion : राधिका अंबानी की ड्रेस पर दिखी पूरी ‘कृष्ण लीला

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbh2027 : हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च

By Narad PostOctober 13, 20260

HaridwarKumbh2027 :  हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च :-  उत्तराखंड के…

IMDWeatherAlert : UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम

October 13, 2026

DiabetesDuringNavratri : नवरात्रि‍ में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

October 13, 2026

GajkesariYog : नवरात्रि में 2 बार गजकेसरी योग का महासंयोग

October 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?