Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

October 22, 2026

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandPoliceRecruitment : पुलिस विभाग की 1,600 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती – धामी
देहरादून

UttarakhandPoliceRecruitment : पुलिस विभाग की 1,600 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती – धामी

Eight announcements for the welfare of police personnel.
Narad PostBy Narad PostOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandPoliceRecruitment
UttarakhandPoliceRecruitment : पुलिस विभाग की 1,600 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती - धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandPoliceRecruitment : पुलिस विभाग की 1,600 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि शहीद पूरे देश का गौरव होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक वीर जवानों के त्याग और साहस का प्रतीक है।

उन्होंने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न इकाइयों में करीब 1,600 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने, थानों एवं चौकियों में कार्मिकों की आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या और व्यवस्था की समीक्षा करने तथा विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही थानों के आवश्यक कार्यों के लिए वार्षिक बजट ₹4 करोड़ से बढ़ाकर ₹8 करोड़ करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाने, देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण कराने तथा देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल के उच्चीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवारों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा करते हैं। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के बीच उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा और साइबर अपराध आज गंभीर चुनौतियां हैं। नशे की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई है।

ड्रग फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और अन्य एजेंसियों के समन्वय से साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा।

उन्होंने कहा कि करीब ₹32 करोड़ की लागत से स्टेट साइबर क्राइम को ऑर्डिनेशन सेंटर का निर्माण गतिमान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।

#DehradunNews #PoliceMartyrs #uttarakhandpolice 1600PoliceVacancies CyberCrimeUttarakhand DrugFreeUttarakhand khojinarad naradpost PolicePersonnelWelfare PoliceRecruitment2026 PoliceRecruitmentUpdate PoliceSmritiDiwas pushkarsinghdhami UttarakhandBreakingNews UttarakhandGovernment UttarakhandNews UttarakhandPoliceRecruitment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBrainFog : युवाओं में क्यों बढ़ रही ‘ब्रेन फॉग’ की समस्या ?
Next Article CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू!
Narad Post

Related Posts

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

October 22, 2026

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू!

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

By Narad PostOctober 22, 20260

लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी : मुख्यमंत्री UttarakhandCulture…

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू!

October 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?