Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

October 22, 2026

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से
उत्तराखंड

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

Trials will be held at the DFA ground starting at 8:00 AM; boys and girls born between 2009 and 2016 are eligible to participate.
Narad PostBy Narad PostOctober 22, 2026Updated:October 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndiaKheloFootball
IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से :-  देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि इंडिया खेलो फुटबॉल के छठे सत्र के अंतर्गत नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल का आयोजन 1 नवंबर 2026 को देहरादून में किया जाएगा।

यह ट्रायल डीएफए ग्राउंड, भागीरथी एन्क्लेव, गूलर घाटी के पास, देहरादून में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2009 से 2016 तक जन्मे बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह इंडिया खेलो फुटबॉल का छठा सत्र है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल चयन चरण में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी फुटबॉल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए खिलाड़ियों को जनवरी 2027 में मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और पेशेवर फुटबॉल में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित पेशेवर फुटबॉल क्लबों, आई-लीग एवं इंडियन सुपर लीग से जुड़े क्लबों तथा मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और टाटा फुटबॉल एकेडमी जैसे संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। अंतिम चयन संबंधित क्लबों एवं आयोजकों के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगा।

डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले भी इंडिया खेलो फुटबॉल के ट्रायल के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और फुटबॉल में अपना भविष्य बनाने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करें।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कोच और राज्य आंदोलनकारी हैं। उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं।

#DehradunFootball #DehradunNews #DFADehradun #FootballTalent #FootballTrials #FootballTrials2026 #ILeague #IndiaKheloFootball #IndianFootball #ISL #NorthZoneTrials #UttarakhandFootball #YouthFootball khojinarad naradpost SportsNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम
Next Article UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू
Narad Post

Related Posts

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू!

October 22, 2026

UttarakhandPoliceRecruitment : पुलिस विभाग की 1,600 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती – धामी

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandCulture : मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू

By Narad PostOctober 22, 20260

लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी : मुख्यमंत्री UttarakhandCulture…

IndiaKheloFootball : इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल 1 नवंबर से

October 22, 2026

RoboticCafe : रोबोट पिलायेगा कॉफी और खिलायेगा आइसक्रीम

October 22, 2026

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू!

October 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?