Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SSRajamouli : RRR से 5-6 गुना बड़ी है एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’
देश

SSRajamouli : RRR से 5-6 गुना बड़ी है एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’

'Varanasi' is bigger than 'RRR'
Narad PostBy Narad PostOctober 26, 2026Updated:October 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SSRajamouli
SSRajamouli : RRR से 5-6 गुना बड़ी है एसएस राजामौली की 'वाराणसी'
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

SSRajamouli :  RRR से 5-6 गुना बड़ी है एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ :-  एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘वाराणसी’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। महेश बाबू स्टारर इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा भी भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसके चलते इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है।

ये फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अभी से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच राजामौली ने इस अपकमिंग फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।

उन्होंने बताया कि महेश बाबू स्टारर ‘वाराणसी’ 2022 में रिलीज हुई ‘RRR‘ के मुकाबले काफी बड़े पैमाने पर बन रही है। उन्होंने बताया कि ये अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर ड्रामा उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म से पांच से छह गुना बड़ी है।

‘आरआरआर’ से बड़ी है ‘वाराणसी’

राजामौली ने ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की। ‘वाराणसी’ के निर्माण पर चर्चा करते हुए राजामौली ने बताया कि फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होने के बावजूद, उनकी टीम ने काफी जल्दी ये फिल्म कम्प्लीट कर ली। उन्होंने बताया कि ‘RRR’ की तुलना में टीम ने कम दिनों में ही इसकी शूटिंग पूरी कर ली। महेश बाबू स्टारर ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राजामौली का कहना है कि ‘वाराणसी’ हर लिहाज से ‘RRR’ से कहीं बड़ी है

राजामौली ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘वाराणसी‘ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही टीम को कहीं अधिक तैयारी की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि एडिशनल पेपर वर्क और प्लानिंग के चलते टीम को शूटिंग के दिनों को कम करने में मदद मिली, जबकि ये फिल्म काफी बड़ी है।

उन्होंने कहा- ‘हमें बचपन से ही पौराणिक कथाओं, इतिहास और नायकों की कहानियां सुनाई जाती रही हैं। हमने ‘आरआरआर’ की शूटिंग 315 दिनों में पूरी की थी और वाराणसी, जो आरआरआर से 5-6 गुना बड़ी है, 275 दिनों में बनकर तैयार हो गई।’

‘आरआरआर‘ से लगभग पांच से छह गुना बड़ी है ‘वाराणसी’

राजामौली के इस बयान से पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इस प्रोजेक्ट की तैयारी कर ली गई थी, जिसके चलते पैमाने में बड़ी होने के बाद भी इसे कम समय में पूरा कर लिया गया। ‘वाराणसी’ की बात करें तो फिल्म की कहानी शम्भवी नाम के एक विशाल क्षुद्रग्रह से जुड़े वैश्विक संकट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वाराणसी शहर के लिए खतरा बन गया है।

फिल्म में महेश बाबू रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक पुरातत्वविद और खोजकर्ता है। रुद्र को एक खगोलिय कलाकृति से जुड़े एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। लेकिन, रुद्र का मिशन तब मुश्किल हो जाता है जब कुंभ नाम का एक विलेन उसके पीछे पड़ जाता है।

#2027Movies #CinemaNews #MaheshBabu #MovieUpdates #RRR #SSRajamouli #Tollywood #VaranasiMovie EntertainmentNews FilmNews IndianCinema khojinarad PriyankaChopra TrendingNews UpcomingMovies Varanasi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNursingEducation : नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी
Next Article JusticeForAnkita : बहन अंकिता को न्याय मिलना सर्वोपरि – धामी
Narad Post

Related Posts

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026

JusticeForAnkita : बहन अंकिता को न्याय मिलना सर्वोपरि – धामी

October 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Uncategorized

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

By Narad PostOctober 26, 20260

QRCodeTechnology :  QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ? : – पैसे…

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?