Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात
उत्तराखंड

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

Development of border areas will gain new momentum.
Narad PostBy Narad PostOctober 26, 2026Updated:October 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PithoragarhNews
PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए।

पिथौरागढ़ में गर्मजोशी से हुआ सीएम धामी का स्वागत

मुख्यमंत्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता से मिला यह अपार प्रेम और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

सीएम ने किया 67 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का श्रवण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 284 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 67 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न घोषणाएं भी कीं।

सीमांत क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीमांत जनपदों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। पर्यटन और साहसिक पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए विकास योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सीमांत जनपदों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

#EmploymentOpportunities #PithoragarhNews #UttarakhandTourism 284CroreProjects 67DevelopmentProjects BorderAreaDevelopment CMDhami InfrastructureDevelopment khojinarad ManKiBaat naradpost PithoragarhDevelopment pushkarsinghdhami RoadConnectivity UttarakhandDevelopment UttarakhandGovernment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleJusticeForAnkita : बहन अंकिता को न्याय मिलना सर्वोपरि – धामी
Next Article MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम
Narad Post

Related Posts

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

October 26, 2026

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026

JusticeForAnkita : बहन अंकिता को न्याय मिलना सर्वोपरि – धामी

October 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Uncategorized

QRCodeTechnology : QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ?

By Narad PostOctober 26, 20260

QRCodeTechnology :  QR Code में कैसे छिपी होती है ढेरों जानकारी ? : – पैसे…

DalerMehndi : दलेर मेहंदी से मंत्री उनियाल ने कहा सॉरी! कुंजापुरी मेला विवाद में आया नया मोड़

October 26, 2026

MizoramViralVideo : जानिए क्यों मशहूर है मिजोरम

October 26, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?