Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!
बॉलीवुड

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

Amitabh Bachchan tends to forget where he has put things.
Narad PostBy Narad PostNovember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AmitabhBachchan
AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AmitabhBachchan :  चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :-  अमिताभ बच्चन कितने ही व्यस्त क्यों न हों, सोशल मीडिया के लिए समय निकाल ही लेते हैं। कभी इंस्टाग्राम, कभी एक्स तो कभी व्लॉग के जरिए फैंस से अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। अपने क्विज बेस्ड रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी वह अक्सर पुराने दिनों के बारे में बात करते नजर आते हैं।

हाल ही में उन्होंने शो में बताया था कि कैसे एक बार उन्हें कॉलेज कैंपस में लड़कियों ने छेड़ा था और इस घटना से उन्हें एहसास हुआ कि महिलाएं रोजाना किन परिस्थितियों से होकर गुजरती हैं। लेकिन इन दिनों वे एक नई समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में याददाश्त से जुड़ी दुविधा के बारे में बताया है। अपने हालिया व्लॉग में उन्होंने खुलासा किया कि वह कई बार अपना मोबाइल और चश्मा रखकर भूल जाते हैं।

चीजें रखकर भूल जाते हैं अमिताभ बच्चन

मेगास्टार ने दिनचर्या में वापसी और रोजमर्रा की जिंदगी की अनिश्चितताओं पर एक बात करते हुए बताया कि कैसे वे कभी-कभी अपना चश्मा, मोबाइल फोन या अन्य चीजें रखकर भूल जाते हैं। कई बार वो ये भी भूल जाते हैं कि उन्हें अगला काम क्या करना है। अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में लिखा, ‘दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी की कोशिश, काम और अन्य चीजों से भरी एक ऐसी जिंदगी जो नियंत्रित है।

जब आप अपने रूटीन में होते हैं, तब आपको सब याद रहता है। लेकिन, जब आप रूटीन में नहीं होते रूटीन का भी अलग मिजाज बन जाता है। ऐसा मिजाज, जिसे समझना मुश्किल होता है और ये कभी एक जैसा नहीं रहता।’

आज भी ताजा हैं 66 साल पुरानी यादें

अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- ‘अरे! मैंने चश्मा कहां रख दिया? मोबाइल कहां रख दिया और सबसे अहम बात… मुझे अगला काम क्या करना था? कुछ घंटे पहले किए काम जैसे कहीं खो जाते हैं। चश्मा-मोबाइल रखकर याद नहीं रहता, लेकिन 1960 में स्कूल की 8वीं कक्षा की बातें अब भी साफ-साफ याद हैं…

66 साल पुरानी बातें जैसे हथेली पर रखी हों… और अब तो बस चीजें ही ढूंढ़ता रहता हूं! हालांकि, व्लॉग पर लोगों से जुड़ने के लिए कभी कुछ नहीं ढूंढना पड़ता। ये तो हर दिन की प्रयोरिटी है। हर रविवार शुभकामनाएं देने वालों और केबीसी के दर्शकों को भी नहीं ढूंढना पड़ता, जो अपना प्यार और दिल को छू लेने वाली मौजूदगी देते हैं। आप सबके लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं।’

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब वह प्रभास स्टारर ‘कल्किः 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अपना ‘अश्वत्थामा’ का किरदार दोहराते नजर आएंगे, जो उन्होंने पहले भाग में भी निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन भी दिखाई देंगे।

वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म से अलग हो चुकी हैं। इसके अलावा ‘आंखें 2’ और ‘ब्रह्मास्त्रः पार्ट 2′ में भी वह दिखाई देंगे, लेकिन अभी इन फिल्मों को लेकर कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है। फिलहाल वह अपने सबसे चर्चित शो केबीसी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनके शो में माधुरी दीक्षित ने शिरकत की, जिनसे बिग बी ने कई बातों पर चर्चा की और पुरानी यादें भी ताजा कीं।

 

AmitabhBachchan AmitabhBachchanBlog AmitabhUpcomingMovies BigBLatestNews BollywoodNews IndianCinema KalKi2898AD KBC2026 khojinarad naradpost
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई
Narad Post

Related Posts

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026

LakshmiPujaMuhurat : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का जानिए सही मुहूर्त

November 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

By Narad PostNovember 8, 20260

AmitabhBachchan :  चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :-  अमिताभ बच्चन कितने…

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?