AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें :- हिंदू धर्म में पंचक काल को अशुभ समय माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचक पूरे 5 दिनों तक रहता है। वार के अनुसार पंचक के अलग-अलग प्रभाव होते हैं, जिनमें मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को ‘अग्नि पंचक’ कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में अग्नि पंचक को सबसे खतरनाक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अग्नि पंचक के दौरान अग्नि का भय, दुर्घटनाएं और आर्थिक नुकसान होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसलिए इन 5 दिनों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं कि अग्नि पंचक के दौरान कौनसे कार्य नहीं करने चाहिए।
अग्नि पंचक के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये काम
लकड़ी के कार्य- पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य नहीं करना चाहिए और न ही लकड़ी की खरीददारी करनी चाहिए।
ईंधन न खरीदें- अग्नि पंचक में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील और ईंधन वाले पदार्थों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में आग लगने या बड़ा नुकसान होने का खतरा रहता है।
निर्माण कार्य और घर की मरम्मत न करें- पंचक में घर का निर्माण कार्य, नया लेंटर डलवाना या नींव रखवाना पूरी तरह वर्जित माना जाता है। पंचक के दौरान किए गए निर्माण कार्यों से घर में अग्नि दुर्घटना या गृह क्लेश होने की संभावना अधिक रहती है।
मशीनरी या औजारों की खरीद- अग्नि पंचक में आग, बिजली के उपकरणों, भारी मशीनों या औजारों से जुड़ा नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना की आशंका रहती है।
अग्नि पंचक 2026 कब से कब तक रहेगा?
17 नवंबर 2026 को 3 बजकर 31 मिनट से अग्नि पंचक की शुरुआत हो चुकी है। अग्नि पंचक 22 नवंबर को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। आपको बता दें कि धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। इनके नाम इस तरह है- धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती।
अग्नि पंचक में क्या उपाय करें?
हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें.
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
पंचक के दौरान गरीब और जरूरतमंद को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।
