Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

November 18, 2026

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!
देहरादून

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

Referring to the mutual relations between Uttar Pradesh and Uttarakhand, the Chief Minister stated that Uttar Pradesh is our own brother.
Narad PostBy Narad PostNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HaridwarConnectivity
HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HaridwarConnectivity :  हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध! :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 में उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं, लोकभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और विशिष्ट जीवनशैली में निहित है।

भौगोलिक रूप से हम कहीं भी रहें, लेकिन अपनी मातृभूमि, अपनी बोली-भाषा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जुड़ाव सदैव बनाए रखना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़कर रहना हमारी भावी पीढ़ियों को अपनी पहचान और विरासत से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

इन सम्मेलनों के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, ज्ञान, कौशल, निवेश और सामर्थ्य का लाभ प्रदेश के विकास में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। वे जहां भी रहते हैं, अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यकुशलता से उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे अपने गांवों, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आपसी संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश हमारा सहोदर भाई है। दोनों राज्यों के बीच केवल भौगोलिक और प्रशासनिक संबंध ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध किया है, ताकि इसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सके और दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों और विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में लगभग 38 हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक संभावनाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण का प्रमाण है।

#GangaExpressway #HaridwarConnectivity CMDhami CMYogi ExpresswayProject InfrastructureDevelopment khojinarad naradpost UttarakhandNews UttarPradeshNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति
Next Article MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!
Narad Post

Related Posts

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026

DehradunVoterList :ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

November 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

By Narad PostNovember 18, 20260

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ…

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?