Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

November 18, 2026

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति
उत्तराखंड

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

Key directives issued by the ADG (Law and Order) and the ADG (Administration)
Narad PostBy Narad PostNovember 18, 2026Updated:November 18, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति :-  आगामी कुम्भ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में मेला नियंत्रण भवन सभागार, हरिद्वार में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेसन एवं अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात, आतंकवाद निरोधक उपायों, अभिसूचना एवं साइबर सुरक्षा तंत्र सहित विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारम्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) आयुष अग्रवाल तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कुम्भ मेले की तैयारियों एवं निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक (कुम्भ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत एवं मेलाधिकारी, कुम्भ मेला सोनिका सहित विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों, तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा

बैठक में कुम्भ के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संभावित भीड़ के प्रभावी प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, पैदल यात्रियों के डायवर्जन, होल्डिंग प्लान, आपातकालीन निकासी एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रमुख स्नान घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, वॉच टावरों की स्थापना तथा बम निरोधक दस्ते (BDS) द्वारा एंटी सबोटाज चेकिंग की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

सुरक्षा चुनौतियों एवं संभावित आतंकी गतिविधियों के दृष्टिगत एटीएस, एसटीएफ एवं अभिसूचना इकाइयों की भूमिका, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही संगठित अपराध एवं अन्य संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए तकनीकी एवं मानवीय अभिसूचना तंत्र को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों पर विशेष जोर

कुम्भ मेला-2027 के दौरान संभावित साइबर सुरक्षा चुनौतियों के दृष्टिगत साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों, फर्जी सूचनाओं एवं संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की सतत निगरानी, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली, सर्विलांस, संचार व्यवस्था तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध रूप से स्थापित कर क्रियाशील करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ प्रशिक्षित कार्मिकों एवं विशेषज्ञ टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

यातायात, रेलवे एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा

मेला क्षेत्र में यातायात संचालन, पार्किंग स्थलों के चयन, होल्डिंग एरिया, वैकल्पिक यातायात योजना तथा अत्यधिक भीड़ की स्थिति में यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। अवरोध संभावित स्थलों (बॉटलनेक प्वाइंट्स) को चिह्नित कर उनके प्रभावी प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन, जीआरपी की तैनाती, ट्रेनों के नियमन, सीसीटीवी निगरानी एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा, फायर सेफ्टी परीक्षण, आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस बल, आधारभूत संरचनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा

कुम्भ मेले के लिए आवश्यक पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों का आकलन करते हुए सीएपीएफ, होमगार्ड, घुड़सवार पुलिस, जल पुलिस, यातायात पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर चर्चा की गई। बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस बल के साथ समन्वय, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, भोजन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा उनके प्रशिक्षण की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस थानों, चौकियों, पुलिस लाइनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की प्रगति, आवश्यक वाहनों एवं उपकरणों की उपलब्धता, सत्यापन अभियान, सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ समन्वय तथा बजट आवंटन, उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

▪️प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संभावित भीड़ के दृष्टिगत प्रभावी भीड़ नियंत्रण, पैदल यात्रियों के डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, आपातकालीन निकासी एवं आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। सभी सुरक्षा प्लान का पुनः आकलन कर संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

▪️आतंकवाद एवं अन्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों के दृष्टिगत एटीएस, एसटीएफ, बीडीएस एवं अभिसूचना इकाइयों की आवश्यकता के अनुरूप तैनाती सुनिश्चित की जाए। तकनीकी एवं मानवीय अभिसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए।

▪️मेला क्षेत्र, प्रमुख स्नान घाटों एवं रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी, सर्विलांस एवं एंटी सबोटाज चेकिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

▪️साइबर सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी की जाए। साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

▪️इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली, संचार व्यवस्था तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध रूप से स्थापित कर क्रियाशील किया जाए। आवश्यक तकनीकी संसाधनों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

▪️पार्किंग स्थलों एवं होल्डिंग एरिया का समय से चयन किया जाए। अत्यधिक भीड़ की स्थिति के लिए वैकल्पिक यातायात योजना तैयार करने के साथ ही अवरोध संभावित स्थलों को चिह्नित कर उनके प्रभावी प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

▪️रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, ट्रेनों के नियमन तथा जीआरपी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

▪️कुम्भ मेले के लिए आवश्यक पुलिस बल एवं अन्य संसाधनों की वास्तविक आवश्यकता का आकलन कर समय से मांग एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सीएपीएफ, होमगार्ड, जल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता का आकलन किया जाए।

▪️ड्यूटी पर आने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, भोजन, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।

▪️कुम्भ ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिसकर्मियों का आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले पुलिस बल के साथ समन्वय हेतु बैठकें आयोजित करने तथा सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ नियमित समन्वय स्थापित किया जाए।

▪️निर्माणाधीन पुलिस थानों, चौकियों, पुलिस लाइनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

▪️कुम्भ मेले में विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस बल के लिए आवश्यक वाहनों, उपकरणों एवं अन्य संसाधनों का समयबद्ध आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बजट आवंटन, क्रय एवं आपूर्ति संबंधी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए।

▪️मेला क्षेत्र में प्रभावी सत्यापन अभियान संचालित किया जाए। संभावित सुरक्षा चुनौतियों के दृष्टिगत अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

▪️कुम्भ मेला-2027 से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं। प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें।

#HaridwarKumbh #uttarakhandpolice ATSDeployment CrowdManagement CyberSecurity DroneSurveillance khojinarad KumbhMela2027 KumbhSecurityPlan naradpost
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें
Next Article HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!
Narad Post

Related Posts

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

November 18, 2026

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026

DehradunVoterList :ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

November 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

By Narad PostNovember 18, 20260

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ…

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?