Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

November 18, 2026

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!
उत्तराखंड

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

The Chief Minister stated that the state government is continuously working towards the strengthening and expansion of healthcare services in the state.
Narad PostBy Narad PostNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MobileMedicalUnit
MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ! :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा की गई है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के निकट पहुंचाना आवश्यक है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है. इनके माध्यम से लोगों को प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में सहायता मिलेगी. साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है. विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सरकारी प्रयासों के साथ कॉर्पोरेट क्षेत्र एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभिन्न संस्थाएं प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों के विकास में इसी प्रकार सहयोग करती रहेंगी।

#HealthServices #PithoragarhNews #UttarakhandHealth AlmoraNews ArogyaRath CMDhami khojinarad MobileMedicalUnit naradpost
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!
Narad Post

Related Posts

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026

DehradunVoterList :ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

November 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ पहुंचेंगे आरोग्य रथ!

By Narad PostNovember 18, 20260

MobileMedicalUnit : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए बड़ी पहल, डॉक्टर और दवाओं के साथ…

HaridwarConnectivity : हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे? CM धामी ने योगी से किया अनुरोध!

November 18, 2026

KumbhMela2027 : कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा पर तैयार हुई हाई लेवल रणनीति

November 18, 2026

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?