Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक
Nainital

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

After the jaymala (garland exchange) ceremony, the groom called off the wedding, with allegations that he had demanded a dowry; the police also intervened to stop the marriage of a minor.
Narad PostBy Narad PostNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NainitalNews
NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक :- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से शादी की खुशियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामे और हंगामे की खबर सामने आई है. यहां जयमाला की रस्म और दावत के बाद जब सात फेरों की बारी आई, तो दूल्हे ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा. हंगामे के बीच बाराती खिसकने लगे, तो गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचा दिया. लड़की पक्ष ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरी ओर उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक नाबालिग की शादी रुकवा दी।

जानकारी के मुताबिक, मामला नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र के एक गांव का है. युवती की शादी कालाढूंगी क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी. दोनों के बीच करीब एक साल से मोबाइल पर बातचीत भी चल रही थी. गुरुवार को तय कार्यक्रम के तहत युवक बारात लेकर पहुंचा, स्वागत हुआ, जयमाला हुई और बारातियों ने दावत भी उड़ाई. लेकिन सात फेरों के वक्त दूल्हे ने अचानक फेरे लेने से मना कर दिया और भागने लगा. स्थिति बिगड़ती देख बाराती धीरे-धीरे खिसकने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।

दहेज में कार की मांग का आरोप, दूल्हे ने लगाए ये बहाने

युवती पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवक बातचीत के दौरान कई बार दहेज में कार देने की मांग कर चुका था, जिसे परिवार ने शुरुआत में गंभीरता से नहीं लिया और कार न मिलने पर उसने ऐन वक्त पर शादी तोड़ दी. बताया गया है कि दूल्हे ने युवती पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाया और जबरन शादी कराने पर गंभीर परिणाम की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया. प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
उधर, उधमसिंह नगर जिले के गांव बुकसौरा में नाबालिग लड़की के विवाह की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दावत चल रही थी और दूल्हा सेहरा बांधकर मंडप की रस्मों की तैयारी में था. पुलिस को देखते ही समारोह में हड़कंप मच गया. दस्तावेजों की जांच में नाबालिग की उम्र 16 वर्ष पाई गई. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दूल्हे भूपाल विश्वास (पुत्र समीर विश्वास) और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
BreakingNews ChildMarriage Dehradun DowryDemand GroomRefusesMarriage indianews NainitalNews naradpost naradpostbreakingnews news PoliceAction Udhamsinghnagar uttarakhand UttarakhandNews WeddingDrama
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 
Next Article AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
Narad Post

Related Posts

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026

AnthropicAI: 166 साल बाद AI ने गणित की पहेली सुलझाई 

November 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

By Narad PostNovember 21, 20260

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल :- प्रदेश…

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?