Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

November 23, 2026

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत
देहरादून

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत

Harish Rawat further said that he made some effort, while the other person showed some hesitation and even expressed some anger—saying 'no'.
Narad PostBy Narad PostNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HarishRawat
HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है - हरीश रावत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत :-  यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच सबकुछ ठीक न चलने के कयासों के बीच हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने शायरी भरे लहजे में कहा कि एक कवि ने कहा है कि हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम! आगे उन्होंने कहा कि कल बागेश्वर में कुछ ऐसी ही स्थिति एक-दूसरे के प्रति आदर दिखाने के प्रयास में उत्पन्न हुई. मैं यशपाल आर्या जी को उनके पद के अनुरूप, उनकी मेहनत व परिश्रम के अनुरूप माला पहनाकर थैंक्यू कहना चाहता था।

उन्होंने कहा, दाज्यू, मैं आपको माला पहनाऊंगा, यह मेरा अधिकार है. केवल अभी नहीं, पहले भी मैंने एकाध बार प्रयास किया तो उन्होंने कहा, दाज्यू, आप बड़े हैं. यह मेरा अधिकार है कि मैं आपको माला पहनाऊं, मैं यह अधिकार छोड़ूंगा नहीं और उन्होंने इस अधिकार को बागेश्वर में भी नहीं छोड़ा।

आगे हरीश रावत ने कहा कि थोड़ा प्रयास मैंने किया, थोड़ा उन्होंने संकोच दिखाया और कुछ गुस्सा भी प्रकट किया कि नहीं, मैं पहनाऊंगा. अंत में मुझे झुकना पड़ा और उन्होंने ही मुझको माला पहनाई. तो यह आदर व परस्पर स्नेह का एक आदान-प्रदान था. हमारे भावों को समझे बिना और वहां पर हमारे जितने साथी थे, सबने हमारे भावों को समझा. यहां तक कि शैलजा जी ने भी समझा. उन्होंने भी अपने सिर पर हाथ रखकर कहा कि इसका फैसला हम नहीं कर सकते हैं, यह तो आप लोगों को ही करना है।

हरीश रावत ने ये भी कहा कि मैं मीडिया के लोगों का आभारी हूं कि उनकी हममें इतनी दिलचस्पी रहती है. उन्होंने पारस्परिक स्नेह व आदर के इस आदान-प्रदान को भी इस रूप में प्रस्तुत कर दिया, जैसे हम आपस में झगड़ रहे हों. यशपाल आर्य हमारे महत्वपूर्ण नेता हैं. मैं बागेश्वर की अपनी कर्मभूमि में उनको माला पहनाकर उनको थैंक्यू यशपाल कहना चाहता था, लेकिन वह संस्कारों से बंधे हुए व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा, आप बड़े हैं, आप उम्र में बड़े हैं, मैं आपका आदर करूंगा. हमें गलत न समझें. कहीं गलत हैं तो टोकें अवश्य. हमारे विषय में अवश्य लिखें. आलोचना अवश्य करें. मगर कल का यह विषय आलोचना के योग्य नहीं था. खैर, जो आप करें, मगर मैंने सबके सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करना उचित समझा।

#BageshwarNews #DehradunNews #HarishRawat #HarishRawatStatement #PoliticalStatement #YashpalArya CongressUttarakhand khojinarad naradpost UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRamayanaPart2 : रामायण का दूसरा पार्ट 2027 नहीं, 2028 में रिलीज़ होगा
Next Article UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

November 23, 2026

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026

RamayanaPart2 : रामायण का दूसरा पार्ट 2027 नहीं, 2028 में रिलीज़ होगा

November 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य

By Narad PostNovember 23, 20260

YashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य :-  उद्योगपतियों को…

UttarakhandWeather : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ा पारा

November 23, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत

November 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?