Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!
देश

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

Biggest blow to News18 and Hindustan Times
Narad PostBy Narad PostNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndianNewsWebsites
IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndianNewsWebsites :  भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम! :-  भारत की बड़ी न्यूज वेबसाइट्स के लिए डिजिटल दुनिया में सर्वाइव करना दिनों दिन मुश्किल होता जा रहा है. अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल भारत की सभी टॉप वेबसाइट्स पर आने वाले यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट आई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि News18 की वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स की संख्या पिछले साल के मुकाबले 58 फीसदी घट गई है. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स का ट्रैफिक 50 फीसदी, द इंडियन एक्सप्रेस का 42 फीसदी और इंडिया टुडे का 40 फीसदी गिरा है. दुनिया की टॉप 50 न्यूज वेबसाइट्स में सालाना ट्रैफिक गिरावट के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली छह वेबसाइट्स में चार भारतीय हैं।

ब्रिटेन की मीडिया पत्रिका प्रेस गजट (Press Gazette) ने डिजिटल एनालिटिक्स कंपनी Similarweb के आंकड़ों के आधार पर अक्टूबर 2026 की ग्लोबल रैंकिंग जारी की है. यह रैंकिंग 11 नवंबर को जारी हुई थी. इसमें दुनिया की 50 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट्स को शामिल किया गया है. इस सूची में भारत की नौ वेबसाइट्स हैं, लेकिन ज्यादातर वेबसाइट्स के लिए ट्रैफिक के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

News18 और हिंदुस्तान टाइम्स को सबसे बड़ा झटका

ताजा रैंकिंग में भारतीय न्यूज वेबसाइट्स में News18 को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. अक्टूबर 2026 में इसकी वेबसाइट पर 6.31 करोड़ विजिट दर्ज की गईं. पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इसमें 58 फीसदी की गिरावट आई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर 7.39 करोड़ विजिट दर्ज की गईं, जो पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी कम हैं. द इंडियन एक्सप्रेस का ट्रैफिक 42 फीसदी गिरकर 6.58 करोड़ विजिट पर पहुंच गया. वहीं इंडिया टुडे की वेबसाइट पर 5.54 करोड़ विजिट दर्ज की गईं. इसके ट्रैफिक में भी सालाना आधार पर 40 फीसदी की कमी आई है।

दुनिया की 50 बड़ी न्यूज वेबसाइट्स में से 40 का ट्रैफिक घटा

ट्रैफिक में गिरावट का यह मामला सिर्फ भारतीय वेबसाइट्स के लिए नहीं है. दुनिया की टॉप 50 अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट्स में से 40 का ट्रैफिक अक्टूबर में पिछले साल के मुकाबले कम हुआ. सिर्फ 10 वेबसाइट्स ऐसी रहीं, जिनके ट्रैफिक में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टॉप 10 न्यूज वेबसाइट्स में सिर्फ न्यूयॉर्क टाइम्स ऐसा रहा, जिसके ट्रैफिक में इजाफा हुआ. अक्टूबर में इसकी वेबसाइट पर 68.47 करोड़ विजिट दर्ज की गईं, जो पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा हैं.वहीं अल जजीरा के ट्रैफिक में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसकी वेबसाइट पर 6.81 करोड़ विजिट दर्ज की गईं।

‘यूरोन्यूज समेत कुछ दूसरी अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट्स के ट्रैफिक में भी बढ़ोतरी देखने को मिली.न्यूयॉर्क टाइम्स की बढ़त के पीछे डिजिटल सब्सक्रिप्शन को कारण बताया जा रहा है. वेबसाइट ने 2026 की तीसरी तिमाही में 4.2 लाख नए डिजिटल सब्सक्राइबर जोड़े. इसके साथ ही उसके कुल डिजिटल सब्सक्राइबर की संख्या 1.38 करोड़ हो गई।

2026 में लगातार गिरता रहा भारतीय वेबसाइट्स का ट्रैफिक

भारतीय न्यूज वेबसाइट्स के लिए ट्रैफिक में गिरावट कोई नई बात नहीं है. साल 2026 के कई महीनों से यह सिलसिला जारी है. हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट के ट्रैफिक में जुलाई में सालाना आधार पर 60 फीसदी, अगस्त में 56 फीसदी और सितंबर में 56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. अक्टूबर में भी इसका ट्रैफिक 50 फीसदी कम हो गया.इसी तरह News18 की वेबसाइट का ट्रैफिक जुलाई में 38 फीसदी, अगस्त में 53 फीसदी और सितंबर में 53 फीसदी गिरा था. अक्टूबर में यह गिरावट बढ़कर 58 फीसदी हो गई।

#IndiaToday DigitalMediaIndia DigitalNewsTrends HindustanTimes IndianExpress IndianNewsWebsites khojinarad naradpost News18Traffic NewsWebsiteTraffic PressGazette SimilarwebTraffic
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान
Next Article ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी
Narad Post

Related Posts

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026

FuneralPlanning : जीते-जी शवयात्रा की बुकिंग करवा रहे लोग !

November 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

By Narad PostNovember 24, 20260

ShamoonQasmi :  मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी :-  उत्तराखंड की कलियर…

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?