SarasAajeevikaMela : महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन :- ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में सरस आजीविका मेला-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।
मेले का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य , विधायक बंशीधर भगत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेले में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को प्रोत्साहित किया।
सरस आजीविका मेला ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपने हुनर, पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
मेले में विभिन्न महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, पहाड़ी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, जैविक उत्पाद एवं अन्य ग्रामीण उद्यमों से जुड़े उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
यह आयोजन महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने, उनकी आय में वृद्धि करने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरस आजीविका मेला-का उद्देश्य है ग्रामीण हुनर को पहचान, महिला उद्यमिता को नई उड़ान।
