Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SarasAajeevikaMela : महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन

November 25, 2026

BainiBhuliYojana : उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10-10 हजार!

November 25, 2026

NumerologyNumber8 : नंबर 8 अशुभ क्यों माना जाता है ?

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » VaranasiMovie : ‘वाराणसी’ का विशाल मंदिर-घाट का सेट देख चौंके फैंस
देश

VaranasiMovie : ‘वाराणसी’ का विशाल मंदिर-घाट का सेट देख चौंके फैंस

How did the film set appear on Apple Maps?
Narad PostBy Narad PostNovember 25, 2026Updated:November 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
VaranasiMovie
VaranasiMovie : 'वाराणसी' का विशाल मंदिर-घाट का सेट देख चौंके फैंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

VaranasiMovie :’वाराणसी’ का विशाल मंदिर-घाट का सेट देख चौंके फैंस :-  एसएस राजामौली की फिल्मों में भव्यता और शानदार विजुअल्स हमेशा से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं. ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी जबरदस्त उत्सुकता है।

महेश बाबू स्टार की इस फिल्म के विशाल सेट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि फैंस ने Apple Maps के जरिए हैदराबाद के कोकापेट इलाके में बने फिल्म के भव्य सेट को खोज निकाला है।

वायरल तस्वीरों में प्राचीन भारतीय मंदिरों जैसी इमारतें, ऊंचे शिखर, पत्थरों से बने घाट, बड़े आंगन और हरे पानी वाले तालाब दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा लकड़ी की नावों के मॉडल और नीली छत वाली एक प्रोडक्शन बिल्डिंग भी नजर आ रही है. सेट का विशाल आकार देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि राजामौली इस बार पर्दे पर एक बेहद भव्य दुनिया पेश करने वाले हैं।

Apple Maps पर कैसे दिखा फिल्म का सेट?

दावा है कि 18 नवंबर 2026 को भारत में Apple Maps पर हाई-रेजोल्यूशन 3D मैप्स और इमेजरी अपडेट होने के बाद यूजर्स की नजर इस सेट पर पड़ी. इसके बाद कुछ लोगों ने एरियल फुटेज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. हालांकि, वायरल तस्वीरों में दिख रही जगह को फिल्म ‘वाराणसी’ का सेट बताए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म के मेकर्स की ओर से भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह पहली बार नहीं है जब फिल्म के सेट से जुड़ी तस्वीरें लीक होने की चर्चा हो रही है. नवंबर 2025 में फिल्म के टाइटल लॉन्च इवेंट के दौरान एसएस राजामौली ने ड्रोन के जरिए फिल्म के कुछ विजुअल्स लीक होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म की झलक को दर्शकों से छिपाकर रखने के लिए टीम ने करीब एक साल तक मेहनत की थी और काफी संसाधन खर्च किए थे. लेकिन एक ड्रोन के कारण फिल्म के कुछ सरप्राइज पहले ही सामने आ गए।

राजामौली इस बात से निराश थे कि जिन विजुअल्स को वह दर्शकों के सामने खास मौके पर पेश करना चाहते थे, वे पहले ही लीक हो गए. अब Apple Maps पर वायरल हो रही तस्वीरों ने एक बार फिर फिल्म के सेट को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म की टीम अब पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त है. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX पर खास काम किया जा रहा है. वहीं, म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरवानी री-रिकॉर्डिंग और डबिंग से जुड़े काम में जुटे हैं ।

राजामौली की फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स की अहम भूमिका रही है. ऐसे में ‘वाराणसी’ से भी दर्शकों को बड़े सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है॥

‘वाराणसी’ को बड़े पर्दे पर खास अंदाज में पेश करने की तैयारी है. दावा किया जा रहा है कि यह पहली भारतीय और गैर-अंग्रेजी फिल्म है, जिसे खास तौर पर 1.43:1 IMAX आस्पेक्ट रेशियो में शूट किया गया है।

इसके अलावा फिल्म को Dolby Cinema में भी रिलीज करने की योजना है.फिल्म मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनाई जा रही है. हालांकि, इसे हिंदी, तमिल समेत कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है, ताकि देश के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शक इसे देख सकें।

#MaheshBabu #SSRajamouli #VaranasiMovie AppleMaps DolbyCinema IMAXFilm IndianCinema khojinarad MMKeeravani MovieSetViral naradpost VaranasiFilm
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKaziahLizMejo : काजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के जलवा
Next Article JapanMaglevTrain : दुनिया की सबसे तेज ट्रेन दौड़ाएगा जापान
Narad Post

Related Posts

SarasAajeevikaMela : महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन

November 25, 2026

BainiBhuliYojana : उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10-10 हजार!

November 25, 2026

NumerologyNumber8 : नंबर 8 अशुभ क्यों माना जाता है ?

November 25, 2026

JapanMaglevTrain : दुनिया की सबसे तेज ट्रेन दौड़ाएगा जापान

November 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

SarasAajeevikaMela : महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन

By Narad PostNovember 25, 20260

SarasAajeevikaMela :  महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन :-  ग्रामीण महिलाओं की आजीविका…

BainiBhuliYojana : उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10-10 हजार!

November 25, 2026

NumerologyNumber8 : नंबर 8 अशुभ क्यों माना जाता है ?

November 25, 2026

JapanMaglevTrain : दुनिया की सबसे तेज ट्रेन दौड़ाएगा जापान

November 25, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?