Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 200 साल पुराना राजमहल जो इतिहास की गूंज सुनाता है
Blog

200 साल पुराना राजमहल जो इतिहास की गूंज सुनाता है

In 1902, Tihri Nares established the first primary school in the Ravai Ghati in Rajgadhi.
Narad PostBy Narad PostSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
200 साल पुराना राजमहल
200 साल पुराना राजमहल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड के ब्लॉक राजगढ़ी में स्थित 200 साल पुराना टिहरी रियासतकालीन दो मंजिला राजमहल आज देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस ऐतिहासिक धरोहर में केवल राजशाही की यादें ही शेष रह गई हैं। राजमहल का इतिहास टिहरी नरेश के समय का है, जब राजा अपनी सेना के साथ टिहरी से राजगढ़ी पहुंचकर यहां दरबार लगाते थे। इस राजमहल में राजा जनता की समस्याएँ सुनते थे और क्षेत्र के थोकदारों के साथ बैठक कर लगान वसूली की जाती थी। यहां गोपनीय बैठकों में महत्वपूर्ण रणनीतियाँ भी बनाई जाती थीं।

राजमहल का मुख्य प्रवेश द्वार केवल एक मेन गेट के माध्यम से है, जहाँ राजा की अनुमति के बिना कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकता था। यह महल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसके भीतर राजा के सैनिकों के ठहरने के लिए बने कक्ष भी पूरी तरह से खंडहर हो चुके हैं। टिहरी नरेश ने 1902 में राजगढ़ी में रवांई घाटी का पहला प्राथमिक विद्यालय स्थापित किया था, जो आज एक इंटर कॉलेज में उच्चीकृत हो चुका है। इस प्रकार, राजमहल न केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान था स्थानीय निवासी जयवीर सिंह जयाड़ा, जो 1980 में डख्याट गांव के प्रधान रहे हैं, का कहना है कि राजगढ़ी में स्थित इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण होना चाहिए।

उनका मानना है कि इस महल के संरक्षण से न केवल स्थानीय संस्कृति की पहचान बनी रहेगी, बल्कि यह पर्यटन के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बन सकता है।  आज भी कई लोग इस ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए राजगढ़ी पहुंचते हैं। 24 फरवरी 1960 को जनपद की स्थापना के बाद, राजगढ़ी को तहसील कोर्ट का दर्जा मिला था, और लंबे समय तक राजमहल में तहसील और थाना चला, जिसका संचालन अब बड़कोट से किया जा रहा है।

राजगढ़ी का राजमहल सिर्फ एक खंडहर नहीं, बल्कि इतिहास की एक अमूल्य धरोहर है। इसकी भव्यता और महत्व को देखते हुए, इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। अगर इसे समय पर संरक्षण नहीं दिया गया, तो यह महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी सांस्कृतिक धरोहर से हमेशा के लिए खो जाएगा। स्थानीय प्रशासन और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस ऐतिहासिक धरोहर का महत्व समझ सकें।

Historic narad post Narada Post RoyalHeritage uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleआखिर कौन होगा अगला मुख्य सचिव ?
Next Article देहरादून में नो पार्किंग नियमों का सख्त पालन
Narad Post

Related Posts

UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड

September 21, 2026

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM

September 11, 2026

PushkarSinghDhami : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा : मुख्यमंत्री

September 11, 2026

AshtabhujaTemple ; नितिन नवीन पहुंचे अष्टभुजा मंदिर

September 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

By Narad PostSeptember 24, 20260

StrayDogs ; आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’! :-  आवारा कुत्तों के प्रबंधन को…

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026

RanveerSingh : रणवीर सिंह ने उठाया 1000 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

September 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?