Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

November 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता
उत्तराखंड

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

The Chief Minister said that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, respect for women has increased.
Narad PostBy Narad PostNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DhamiGovernment
DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DhamiGovernment :  धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को श्री नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा (हाथ की चक्की) से अनाज पीसा तथा मथानी से दही मथकर पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और जीवनशैली से अपने आत्मीय जुड़ाव को प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं परिवार के पालन-पोषण के साथ कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चमोली की धरती से प्रारंभ हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन में गौरा देवी एवं उनकी साथी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य की सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं के समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक हर स्तर पर सहयोग मिले। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में चमोली जनपद के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

इसकी पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका के अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

BainiBhuliYojana ChamoliNews DhamiGovernment FinancialAssistanceForWomen khojinarad naradpost pushkarsinghdhami UttarakhandGovernment WomenEmpowermentUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHelmetAwareness :हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!
Next Article PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा
Narad Post

Related Posts

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026

HelmetAwareness :हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!

November 19, 2026

UttarakhandProjects : उत्तराखंड में परियोजनाओं की सख्त डेडलाइन

November 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

By Narad PostNovember 19, 20260

UttarakhandReverseMigration :  पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री :-  मुख्यमंत्री…

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

November 19, 2026

HelmetAwareness :हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!

November 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?