Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया :- मथुरा से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां पांच लड़कियां महिला आश्रय सदन से उस वक्त भाग निकलीं, जब पूरा स्टाफ रिपब्लिक डे के कार्यक्रम से थककर चुर हो गया था और चैन की नींद सो रहा था. तभी इन लड़कियों ने रात के करीब 10 बजे मौका पाककर दुपट्टे और कंबल की रस्सी बनाकर 35 फीट ऊंची दीवार से नीचे उतर गईं।
जैसे ही लड़कियों के भागने की जानकारी मिली, हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई. 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और महावन से चार लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें आश्रय सदन में पहुंचा दिया. जबकि, एक लड़की 28 जनवरी को अपने घर पर मिली।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली और आगरा की दो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए भागी थीं. इन लड़कों पर उनसे रेप करने की FIR दर्ज करवाई गई थी. जबकि, 3 लड़कियां अपने परिवार से परेशान थी. इसलिए दोनों लड़कियों की मदद करते हुए वह भी भाग निकलीं. आगरी की लड़की का पता तब चला जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को कॉल किया।
फिर क्या था उसने घबराकर वकील के जरिए पुलिस को अपनी गर्लफ्रेंड की लोकेशन भेज दी.दरअसल, वृंदावन के चैतन्य विहार में फ्लाईओवर के पास महिला आश्रय सदन है. इसकी पूरी व्यवस्थाएं महिला एवं बाल कल्याण विभाग संभालता है. 8 महीने पहले इसी कैंपस में बालिका संरक्षण गृह भी शिफ्ट हुआ था।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
जहां पॉक्सो एक्ट की पीड़िताएं और घर से गायब लड़कियों को मिलने के बाद रखा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी मथुरा, वृंदावन और आसपास के जिलों की 93 लड़कियां आश्रय सदन में रहती थीं. सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच हैं।
जानिए क्या है 2 लड़कियों की कहानी?
आगरा और दिल्ली की 2 लड़कियां भी इसी आश्रय सदन में रहती थीं. दोनों के परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड के खिलाफ घर से भगाने और रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप था कि लड़के हमारी लड़कियों को गुमराह करके भगा ले गए और उनके साथ रेप भी किया. बताया जाता है कि इन लड़कियों का अफेयर चल रहा था. जिसके चलते ये लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर भाग गई थीं. फिर क्या था बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए लड़िकयों के पिता और भाइयों ने उनके खिलाफ रेप की FIR करवा दी।
बॉयफ्रेंड से मिलना चाहती थीं लड़कियां
जब इन लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया तो उन्होंने अपने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया. क्योंकि वो नाबालिग थीं. इसलिए उन्हें आश्रय सदन में रखा गया था. इन दोनों लड़कियों की लव स्टोरी सेम थी और दोनों कॉमन रूम में रहती थीं. धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
फिर एक दूसरे को अपनी कहानी सुनाई तो 20 जनवरी को लड़कियों ने इस कैद से भागने का पूरा प्लान बना लिया. वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलना चाहती थीं।
कैसे बनाया भागने का पूरा प्लान?
पहले तो इन लड़कियों ने आश्रय सदन की पूरी बिल्डिंग के स्ट्रक्चर को शेयर कर खामियां तलाशी, लेकिन कहीं कोई कमजोर कड़ी नहीं दिखी. दीवारें तो ऊंची थीं ही साथ ही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी का भी पहरा था. फिर उन्होंने छत पर जाने के बाद 35 फीट की ऊंचाई से बाहर कूदने का फैसला कर लिया, लेकिन यहां भी रुकावट थी।
दरअसल छत तक जाने के लिए बनी सीढ़ियों का गेट लॉक रहता था. फिर उन्होंने आश्रय सदन के स्टाफ के काम में हाथ बंटाने के बहाने चाबी का भी जुगाड़ कर लिया और एक दिन का इंतजार किया।
3 और लड़कियों तक लीक हुआ प्लान
हालांकि, उनके भागने से पहले ही ये पूरी प्लानिंग साथ रहने वाली तीन और लड़कियों को पता चल गई. वो तीनों पॉक्सो एक्ट के अलग-अलग मामलों में यहां लाई गईं थीं. ऐसे ही 25 जनवरी तक भागने वाली लड़कियों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई. सभी ने आश्रय सदन से भागने के लिए 26 जनवरी की तारीख तय कर ली. ताकि दिनभग कार्यक्रम में थके अधिकारी और कर्मचारी जल्दी सो जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही सभी रात 10 बजे खाना खाकर सोने चले गए. इसके बाद लड़कियों ने अपना प्लान एग्जीक्यूट किया।
कैसे भाग निकलीं ये लड़कियां?
पांचों लड़कियां अपने-अपने कमरे से बाहर आईं. सीढ़ियों का लॉक खोला. फिर वे सदन की छत पर पहुंचीं. इसके बाद सभी अपने साथ लाए दुपट्टे और कंबल लेकर से छत पर बैठकर इनको आपस में बांध दिया. फिर एक रस्सी जैसी तैयार कर ली और उसे पानी की टंकी के पाइप से बांधकर धीरे-धीरे नीचे उतरने लगीं।
हालांकि, रस्सी छोटी होने के चलते उन्हें 15 फीट ऊंचाई से नीचे कूदना पड़ा. इस दौरान दिल्ली वाली लड़की के पैर में चोट भी लगी. उनके भागने के बाद पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सर्च किया।
कैसे पकड़ी गई आगरा वाली लड़की?
आगरा और दिल्ली की लड़कियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग खुद को संभालते हुए बचते बचाते एक लॉन्ज तक पहुंचे. यहां हमने चोट का बहाना किया. फिर एक व्यक्ति के मोबाइल से अपने-अपने बॉयफ्रेंड को कॉल की. उन्हें बताया कि हम मिलने के लिए आश्रय सदन से भाग चुके हैं. आगरा वाली लड़की का बॉयफ्रेंड तो फोन पर ही घबरा गया।
उसने लड़की से कहा कि ठीक है, मैं होटल के पास तुमसे मिलने आ रहा हूं. इसके बाद उसने अपने वकील को कॉल कर दी. कहा कि मेरे ऊपर पहले से केस है, जमानत पर जेल से बाहर आया हूं. अब ये लड़की सदन की दीवार फांदकर भाग आई है. ये फिर मुझे जेल पहुंचाएगी. जिसके बाद उसके वकील ने कहा कि घबराइए नहीं, मैं पुलिस को भेजकर लड़की को वापस सदन में पहुंचा देता हूं. जिसके बाद आगरा वाली लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया।
दिल्ली वाली लड़की नोएडा से मिली
उधर, जब दिल्ली वाली लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को कॉल किया तो उसने कहा कि ठीक है, तुम मुझे रेलवे स्टेशन पर मिलो, हम फिर से भाग चलते हैं. दोनों मथुरा रेलवे स्टेशन पर मिले और नोएडा की तरफ भाग निकले, लेकिन पुलिस को स्टेशन के सीसीटीवी से दोनों की लोकेशन मिल गई. इसके बाद ट्रेस करते हुए दोनों को नोएडा से पकड़ लिया गया. इसके अलावा बाकी की तीन लड़कियों को उनके अपने-अपने घर से पकड़ लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें एक लड़की की मां नहीं है, पिता जेल में हैं. जेल से पैरोल पर बाहर आने पर पिता ने अपनी बहन के देवर पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था. इसके बाद लड़की मिलने पर उसे आश्रय सदन में भेजा गया था।
दूसरी लड़की का अपनी मौसी के लड़के से अफेयर था. इस मामले में उस लड़की की मां और भाई विरोध कर रहे थे. हालांकि, उसके भाई ने भी लव मैरिज की थी. इस मामले में जब लड़की बरामद हुई, तो मां ने थाने में कह दिया कि अब हमारा इससे कोई रिश्ता नहीं है. जिसके चलते उसे सदन भेजा गया था।
