Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी
उत्तराखंड

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

On this Seva Diwas, more than five thousand patients availed free general and superspeciality health services.
Narad PostBy Narad PostFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
FreeHealthCamp
FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी :-  दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस  के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हजारों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आया।

केला खाने के अचूक फायदे
इस सेवा दिवस पर पांच हजार से ज्यादा मरीजों ने सामान्य एवं सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर में उत्तराखण्ड सहित सहारनपुर, बिजनौर, धामपुर, पोंटा साहिब जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में गरीब व असहाय मरीज पहुंचे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने गरीबों के लिए संजीवनी का काम किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर के अंतर्गत एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सभी प्रकार की लैब जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। विशेष बात यह रही कि दो हजार से अधिक मरीजों ने महंगी जांच सुविधाओं का लाभ बिना किसी शुल्क के प्राप्त किया, जो आमतौर पर गरीब परिवारों की पहुंच से बाहर होती हैं।

चिकित्सकों से परामर्श के पश्चात मरीजों को तीन दिनों की दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिली।

इस शिविर में आए मरीजों को जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाईं गईं। यह उत्तराखण्ड में इस प्रकार का पहला ऐसा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ जिसमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसे महंगी जाॅंचें और प्रोसीजर भी पूर्णंतः निःशुल्क किए गए।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दस फरवरी को सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से मनाया गया।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का स्पष्ट संकल्प है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं बिना भेदभाव के पहुंचें।

यही संकल्प इस विशाल निःशुल्क शिविर में साकार होता नजर आया। शिविर में पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाएं भी पूर्णतः निःशुल्क संपन्न कराई गईं।

शिविर में उपचार पाकर लौटे मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुनीत पहल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल है। यह आयोजन यह संदेश देता है कि जब चिकित्सा सेवा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा भाव से जोड़ा जाए, तो समाज के सबसे कमजोर वर्ग का जीवन भी स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

#FreeHealthCamp #SocialResponsibility BoonForPoor DehradunHealthCamp DrGauravRatudee ExampleOfHumanity ForHelplessPatients FreeAngiography FreeMedicines FreeMRICTScan GrandHealthCamp GuruRamRaiBirthday IndireshHospital khojinarad MahantDevendraDas naradpost naradpostbreakingnews PontaSahibPatients PoorPeoplesLifeline SaharanpurBijnor ServiceDay2026 SuperSpecialtyFree UttarakhandHealthCamp
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !
Next Article AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !
Narad Post

Related Posts

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

By Narad PostApril 15, 20260

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान…

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?