Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

August 7, 2026

ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?

August 7, 2026

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » “नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” में तेज़ हुई कार्रवाई
उत्तराखंड

“नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” में तेज़ हुई कार्रवाई

Action intensified in "Drug Free Uttarakhand Resolution"
Sponsored By: Ananya SahgalJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
"नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प" में तेज़ हुई कार्रवाई
"नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प" में तेज़ हुई कार्रवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

“नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” में तेज़ हुई कार्रवाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ’नशा मुक्त उत्तराखंड’के विज़न को धरातल पर उतारने हेतु बहुस्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य न केवल नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी करना है, बल्कि आम जनमानस में इस विषय पर जागरूकता फैलाकर एक सामाजिक क्रांति लाना भी है।

जिलास्तरीय निरीक्षण टीमों के गठन के निर्देश

सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी नशा मुक्ति केंद्रों की स्थिति, पंजीकरण, मानकों की पूर्ति और निरीक्षण की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिए कि मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 के तहत सभी जिलों में जिलास्तरीय निरीक्षण टीमें अविलंब गठित की जाएं। इन टीमों द्वारा प्रत्येक नशा मुक्ति केंद्र की गहन जांच की जाएगी। जो संस्थान निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते या बिना पंजीकरण के कार्यरत हैं, उन्हें चिन्हित कर आर्थिक दंड और तत्काल बंदी की कार्रवाई की जाएगी।

धामी सरकार की नशा मुक्ति नीति को मिल रही गति

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को नशे की प्रवृत्तियों से मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है। ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

नशा मुक्ति केंद्रों की सख्त निगरानी के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बैठक के दौरान प्रदेश में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी, पंजीकरण और मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज़ करने के निर्देश दिए गए। सचिव स्वास्थ्य ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी जिलों में मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम, 2017 के तहत निरीक्षण टीमें अविलंब गठित की जाएं।

अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर कठोर कार्रवाई

डॉ. आर. राजेश कुमार ने सख्त शब्दों में कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हम प्रदेश में किसी भी अवैध और अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र को संचालित नहीं होने देंगे। ऐसे सभी केंद्र जो निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते, उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा बिना वैध पंजीकरण संचालित हो रहे नशा मुक्ति केंद्रों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें चिन्हित कर आर्थिक दंड सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तत्काल बंद किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम के अनुसार केवल उन्हीं संस्थानों को कार्य करने की अनुमति दी जाए जो न्यूनतम मानकों को पूर्ण करते हैं।

सभी विभागों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील

सचिव स्वास्थ्य ने प्रदेश की जनता और सभी विभागों से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता ही नशा मुक्ति की सबसे सशक्त दवा है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर से लेकर शहरों तक व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाएं।राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा बैठक में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा वर्तमान गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु एक अग्रिम कार्य योजना भी प्रस्तुत की गई। यह योजना अधिनियम 2017 के सफल क्रियान्वयन को और गति देगी।

AwarenessForChange CleanStateMission DrugFreeUttarakhand EndSubstanceAbuse MentalHealthMatters narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news narad post government narad post sensational narad post youth RehabReform SayNoToDrugs YouthAgainstDrugs
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 9500 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य
Next Article देहरादून के 1090 पोलिंग बूथों के लिए बनी 1208 पोलिंग पार्टियां
Narad Post

Related Posts

NCCUttarakhand : उत्तराखंड में नई NCC इकाइयों के गठन होंगे   

August 7, 2026

HarGharTiranga2026 : 15 अगस्त एवं ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

August 6, 2026

SaurabhBahuguna : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की हिदायत!

August 6, 2026

CleanDehradun : स्वच्छ दून अभियान में नागरिकों की भागीदारी अहम – नगर आयुक्त

August 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

By Narad PostAugust 7, 20260

PlasticNotesIndia : पायलट प्रोजेक्ट के तहत छपेंगे 2 अरब पॉलीमर नोट :-  भारत में करेंसी…

ChandipuraVirus : यह क्यों माना जाता है खतरनाक ?

August 7, 2026

LoC : क्या होता है वन-वे अटैक ड्रोन ?

August 7, 2026

SpiderManBrandNewDay : बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा: रिलीज के 7 दिनों में दुनियाभर में ₹10,983 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

August 7, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?