Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

February 14, 2026

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » नगर में संचालित सभी मीट शॉप का होगा सर्वे, प्रवर्तन की गई समिति गठित
उत्तराखंड

नगर में संचालित सभी मीट शॉप का होगा सर्वे, प्रवर्तन की गई समिति गठित

The district magistrate approved two vehicles on the spot for the transportation and treatment of injured and sick animals.
Narad PostBy Narad PostJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मीट शॉप
मीट शॉप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

नगर में संचालित सभी मीट शॉप का होगा सर्वे, प्रवर्तन की गई समिति गठित :  जानवरों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। जिसमें पिछली बार लिए गए निर्णयों और कार्यान्वित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा पशु क्रूरता के मामलों को कम करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।

डॉग ब्रीडर्स व पेट शॉप का अनिवार्यतः हो पंजीकरण

जिलाधिकारी ने पशु कल्याण संगठनों, स्थानीय निकाय प्रशासन और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मसला सिर्फ पशु क्रूरता का नही है, मानवीय संवेदना का भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि डॉग ब्रीडर्स एवं पेट शॉप का अनिवार्य रूप से पंजीकरणहो। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों और सीवीओ को सख्ती के साथ इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में बिना पंजीकरण के अवैध तरीके संचालित पेट शॉप को तत्काल बंद कराया जाए।

 आवारा-बेसहारा पशुओं को मिलेगा आशियाना

जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में सीवीओ, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की समिति गठित करते हुए नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत संचालित अपंजीकृत डेयरियों और अवैध मीट शॉप का भी विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए है। ताकि बिना पंजीकरण और लाइसेंस के संचालित अवैध मीट शॉप के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने गठित समिति को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट शॉप का सर्वे करते हुए 15 दिनों  में  इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता रोकथाम के लिए पुलिस, पशु क्रूरता निवारण सोसायटी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की अलग से बैठक कर आपसी समन्वय के साथ व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।

चोटिल, बीमार पशुओं के परिवहन एवं उपचार के जिलाधिकारी ने मौके पर ही दो वाहनों की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही इसके संचालन और रखरखाव के लिए पीआरडी से मैन पावर की तैनाती के निर्देश भी दिए। कहा कि सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय बनाते हुए आवारा पशुओं, दुर्घटना में घायल पशुओं के रखरखाव, टीकाकरण व दवाइयों आदि की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों हेतु 02 अतिरिक्त गौशाला अगले माह तक तैयार हो जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घूमते आवारा श्वान की संख्या में कमी लाने के लिए श्वानों के बाध्यीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाए। नगर निकायों एवं जिला पंचायत क्षेत्रों में घुमन्तु पशुओं को गौशाला में रखने और कांजी हाउस, गौशाला व गौ-सदन में रखे पशुओं को उचित संरक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक मंचों पर पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाए।

#CityCleanliness #CityCommittee #CityRegulations #CivicAction #CivicCompliance #CivicDiscipline #CivicSurvey #CleanCity #CleanMeatShops #CommitteeAction #EnforcementCommittee #FoodLicense #FoodRegulations #FoodSafety #GovernmentSurvey #HealthInspection #HealthStandards #HygieneAwareness #HygieneCheck #IllegalShops #LicenseCheck #LocalGovernance #LocalMonitoring #LocalShops #MeatBusiness #MeatInspection #MeatMarket #MeatQualityCheck #MeatShops #MeatShopSurvey #MunicipalityNews #MunicipalRules #MunicipalSurvey #RegulatoryCheck #SafeFood #SanitationDrive #SanitationEnforcement #ShopInspection #TownAdministration #UrbanHealth #UrbanPolicy #UrbanRules #UrbanSanitation cityadministration Dehradun Dm savin bansal FoodInspection narad post narad post breaking news PolicyImplementation PublicConcern PublicHealth PublicSafety Pushkar Singh Dhami UrbanDevelopment uttarakhand नगर में संचालित सभी मीट शॉप का होगा सर्वे प्रवर्तन की गई समिति गठित
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदेहरादून के 1090 पोलिंग बूथों के लिए बनी 1208 पोलिंग पार्टियां
Next Article ब्रांडेड कपड़े तो सभी पहनते, मगर कभी सोचा है क्‍यों लेफ्ट साइड में ही होता है Logo? खास है वजह
Narad Post

Related Posts

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026

YashpalArya : “चलती-फिरती मौत” पर यशपाल आर्य ने दी चेतावनी 

February 10, 2026

UttarakhandBudgetPrep : अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी में जुटा उत्तराखंड शासन

February 10, 2026

UttarakhandNews : समाज और राष्ट्र को समर्पित थे डॉ. नित्यानंद – मुख्यमंत्री

February 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

By Narad PostFebruary 14, 20260

SchoolReconstruction : विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत :- …

RahulGandhi : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनके दावों का खंडन किया

February 14, 2026

SolarEclipse2026 : आकाश में दिखेगा आग का छल्ला

February 14, 2026

CBSE : 1,00,44,295 डिजिटल स्क्रीन में चेक होंगी कापियां

February 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?