Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड

Uttarakhand will make a record on Harela festival
Sponsored By: Ananya SahgalJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड: इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-माँ के नाम की थीम पर यह पौधरोपण आयोजित किया जाएगा। पूरे माह इस पर्व के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

इस पौधरोपण अभियान की सफलता में ग्रामीणों से लेकर स्कूली छात्र और विभिन्न विभागों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुंधाशु की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। उत्तराखंड में हर साल जुलाई माह में हरेला पर्व का आयोजन किया जाता है। इस बार 16 जुलाई को यह पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व प्रकृति को समर्पित है। ऐसे में इस पर्व पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को संपूर्ण प्रदेश में वृहद स्तर पर पौधरोपण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत संपूर्ण प्रदेश में पांच लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस बार यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति के बेहद करीब है। ऐसे में यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण का संरक्षण करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हरेला पर्व के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में वृहद स्तर पर यह पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, वनों, नदियों, गाड, गदेरों के किनारे, स्कूलों, कॉलेज, विभागीय परिसर, सिटी पार्क, आवासीय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे

जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, छात्रों, विभागीय कर्मियों, एनसीसी, एनएसएस के साथ ही आमजनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के लोक पर्व और लोक संस्कृति को एक नई पहचान मिली है। पिछले चार साल में हरेला, इगास, बटर फेस्टिवल, फूलदेई, घी संक्रांत जैसे लोक पर्व को एक नई पहचान मिली है। उत्तराखंड से बाहर भी लोग इन त्योहार को पहचान रहे हैं।

#GreenUttarakhand EcoFriendlyIndia GoGreenInitiative HarelaFestival2025 narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news narad post government narad post sensational narad post youth NatureLoversUnite PlantATreeForMom SaveThePlanet UttarakhandGoesGreen
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleश्री दरबार साहिब में गुरु ने दिया संगतों को दर्शन
Next Article प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 9500 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

September 22, 2026

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

UttarakhandDisasterManagement : उत्तराखंड को मिलेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM करेगा ट्रेंड

September 21, 2026

IndianArmy : बद्रीनाथ में सेना का ऑपरेशन सद्भावना , सीएम धामी ने किया सलाम

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज

By Narad PostSeptember 22, 20260

UttarakhandNews : CM धामी ने तय की जिम्मेदारी, 6 इंजीनियरों पर गिरी गाज :- उत्तराखण्ड…

UttarakhandGovernment : CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

September 22, 2026

PanchmevaImportance : हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान में क्या है पंचमेवा का महत्व ?

September 22, 2026

DehradunISBT : आईएसबीटी का कायाकल्प कर रहा एमडीडीए

September 22, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?