Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम
NARAD POST BREAKING NEWS

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

Permission granted to wear a Nehru jacket with formal attire for the first time.
Narad PostBy Narad PostJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndianArmyUniform2026
IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम :-  भारतीय सेना ने औपनिवेशिक दौर की परंपराओं से दूरी बनाते हुए अपनी यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। हाल ही में जारी 174 पन्नों के मैनुअल ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ में कई अहम बदलावों को शामिल किया गया है।

इसके तहत औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली ‘बंदी जैकेट’ पहनने की अनुमति दी गई है, जबकि कई ब्रिटिश दौर की परंपराओं और प्रतीकों को समाप्त किया गया है।

सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

मैनुअल में कहा गया है कि बदलती भारतीय पहचान और देश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यूनिफॉर्म से जुड़ी कई व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य सेना की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखते हुए औपनिवेशिक दौर की बची-खुची प्रथाओं को समाप्त करना है।

सभी रैंक के लिए नई विंटर ड्रेस लागू

भारतीय सेना ने सभी रैंक के सैनिकों के लिए ‘3बी’ नाम की नई विंटर ड्रेस शुरू की है। इसमें अंगोला शर्ट, बैटल जैकेट और बेरेट शामिल होंगे। यह नई ड्रेस कार्यक्षमता और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

पहली बार फॉर्मल ड्रेस में मिली बंदी जैकेट पहनने की अनुमति

नए नियमों के तहत अधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस कोड में बंदी जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है। यह जैकेट हुक वाली या बिना हुक वाली दोनों डिजाइन में हो सकती है। इसके साथ सादे रंग की फॉर्मल ट्राउजर और बंद जूते पहनना अनिवार्य होगा।

महिलाओं के लिए भी तय किए गए स्पष्ट ड्रेस नियम

महिला अधिकारियों को सादे रंगों की साड़ी या दुपट्टे के साथ कुर्ता-सलवार और टखने तक की सीधी पैंट पहनने की अनुमति दी गई है। बिना आस्तीन वाले कुर्ते, पलाजो और सिगरेट पैंट जैसे कैजुअल परिधानों पर रोक लगाई गई है।

ड्रेस नंबर 5 और 6 से हटाई गई पाउच बेल्ट

मेस ड्रेस नंबर 5 और 6 में इस्तेमाल होने वाली पाउच बेल्ट को हटाने का फैसला किया गया है। हालांकि कुछ विशेष रेजिमेंट और कोर के कार्यक्रमों के दौरान इसे पहनने की अनुमति दी गई है।

‘रॉयल’ जैसे शब्द भी हटाए गए

नए नियमों के तहत सेना की शब्दावली से ‘रॉयल’ जैसे औपनिवेशिक शब्दों को भी हटाया गया है। एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक के अनुसार, यह भारतीय सोच और परंपराओं के अनुरूप सेना के पहनावे और प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

टैटू, बॉडी पियर्सिंग और धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती

‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ के अनुसार सैनिकों के लिए टैटू और शरीर पर पियर्सिंग प्रतिबंधित हैं। यूनिफॉर्म में ब्रेसलेट पहनने की अनुमति नहीं होगी, केवल धार्मिक अवसरों पर बांधे गए पवित्र धागे को छूट दी गई है। सिख सैनिकों को धार्मिक प्रतीकों के मामले में विशेष छूट दी गई है।

मूंछों की लंबाई और परफ्यूम पर भी नियम

नए नियमों के तहत मूंछों की लंबाई 12 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकती। यूनिफॉर्म में रहते हुए डिओडोरेंट और परफ्यूम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है, हालांकि आफ्टर-शेव लोशन की अनुमति रहेगी।

महिला सैनिकों के लिए कॉस्मेटिक्स को लेकर भी सख्त नियम

महिला कर्मियों के लिए लिपस्टिक, रंगीन नेल पॉलिश, बिंदी और नोज पिन लगाने पर रोक लगाई गई है। विवाहित महिला सैनिक सिंदूर लगा सकती हैं, लेकिन वह बेरेट या पीक कैप पहनने के बाद दिखाई नहीं देना चाहिए।

पीएम मोदी के निर्देश के बाद तेज हुई स्वदेशीकरण की मुहिम

भारतीय सेना में स्वदेशीकरण की प्रक्रिया को गति तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों से औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म कर भारतीय मूल्यों और परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया था।

ArmedForcesGrooming ArmyDiscipline2026 ArmyGroomingRules ArmyMoustacheRules ArmyTattooPolicy ArmyWomenDressCode BandiJacketArmy DefenceGroomingManual IndianArmyAesthetics IndianArmyDecolonial IndianArmyNewDressCode IndianArmyTradition IndianArmyUniform2026 IndianArmyUpdate khojinarad MakeInIndiaDefence naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम
Next Article DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे
Narad Post

Related Posts

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?