Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
आशिक़ी ऐसी कि सागर अग्रवाल बना सैम अली
आशिक़ी ऐसी कि सागर अग्रवाल बना सैम अली:उत्तराखंड से खबर है जहाँ एक युवक समुदाय विशेष की युवती के प्रेम में पड़ गया। युवती के कहने पर उसने अपना धर्म बदल लिया। बाद में दोनों निकाह कर लिया। युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक ने अपनी पहचान बदलने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है। अब पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।रामपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका भाई सागर अग्रवाल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली फरहीन से प्यार…
नंदा राजजात यात्रा में डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री
नंदा राजजात यात्रा में डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री: उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नदां देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा राजजात यात्रा के आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जन प्रतिनिधियों, नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और हितधारकों के सुझाव लिये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।…
धुंआ उगल रही गाड़ी का वायरल वीडियो
धुंआ उगल रही गाड़ी का वायरल वीडियो: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में आज दिनांक :16-06-25 को एक वायरल वीडियो जिसमें एक वाहन हरिद्वार बायपास रोड पर अत्यधिक प्रदूषण फैलाते हुए दिखाई दे रहा था उक्त वीडियो का स्वत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को वाहन के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए । जिस पर उक्त वाहन को बायपास चौक…
उत्तराखंड के सभी निकायों की कूड़ा गाड़ियों पर लगेगा GPS: उत्तराखंड में शहरी सफाई व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राज्य के सभी नगर निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की निगरानी GPS सिस्टम के जरिए की जाएगी। शहरी विकास विभाग के सचिव नितेश झा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल देहरादून, हल्द्वानी और काशीपुर जैसे कुछ शहरों में स्थानीय स्तर पर जीपीएस सिस्टम का आंशिक उपयोग किया जा रहा है लेकिन अब इसे पूरे राज्य में एकीकृत प्रणाली के तहत लागू किया जाएगा।सचिव झा…
महिलाओं के लिए बड़ा Stress कौन? : क्या आप जानते हैं कि महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा तनाव का कारण कौन है? हाल ही में एक अमेरिकी सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिलाएं बच्चों से ज्यादा अपने पतियों से तनाव महसूस करती हैं. नारद पोस्ट के द्वारा किए गए इस सर्वे में 7,000 से अधिक मांओं से बात की गई. अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं का औसत तनाव स्तर 10 में से 8.5 तक पहुंच गया. हैरानी की बात यह है कि 46% महिलाओं ने माना कि उनके पतियों की वजह से उन्हें बच्चों की तुलना…
क्या भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की जान की कोई कीमत नहीं? – कॉंग्रेस
क्या भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की जान की कोई कीमत नहीं? – कॉंग्रेस : उत्तराखंड महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ज्योति रॉतेला ने हेलिकॉप्टर हादसे पर सख्त बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड की केदार घाटी में एक और हेली दुर्घटना में सात निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह इस चारधाम यात्रा के दौरान अब तक की पाँचवीं हेली दुर्घटना है, और राज्य में फिर एक बार यह सवाल गूंज रहा है – क्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है? चारधाम यात्रा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आत्मा है, लेकिन…
योग को जन-जन तक पहुंचाने सड़क पर उतरी सरकार
योग को जन-जन तक पहुंचाने सड़क पर उतरी सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या…
धारी देवी मंदिर में हादसे के शिकार यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि
धारी देवी मंदिर में हादसे के शिकार यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि : बीते दिनों अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के शिकार हुए लोगों और रुद्रप्रयाग में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में हताहत तीर्थयात्रियों की आत्मा की शांति के लिए देहरादून से श्रद्धालुओं का एक विशेष दल देवभूमि की रक्षक माता धारी देवी के मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए रवाना हुआ है। देहरादून की महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े ये विशेष श्रद्धालु माँ धारी देवी का दर्शन कर वहां पर प्रदेश में किसी भी विपदा , आपदा और संकट के निवारण के लिए माता धारी देवी…
उत्तराखंड को मिलेगा नया कंट्रोल हब, धामी सरकार बनाएगी ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’
उत्तराखंड को मिलेगा नया कंट्रोल हब, धामी सरकार बनाएगी ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’ : चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, हेली उड़ानों के लिए “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की होगी स्थापना, चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की…
परिक्रमा: भगवान को प्रसन्न करने की दिव्य कुंजी, जानें इसका धार्मिक रहस्य
परिक्रमा, भगवान को प्रसन्न करने की दिव्य कुंजी, जानें इसका धार्मिक रहस्य : हमारे देश में मंदिर हो या देवी देवताओं की मूर्ति परिक्रमा ज़रूर लगाई जाती है। ऐसे ही वृंदावन में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण की लीला स्थल और मंदिरों के दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही कई श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा भी लगाते हैं, जिसका ब्रज में बेहद महत्व माना जाता है. लेकिन, कई लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है कि वृंदावन की परिक्रमा कब और कैसे लगानी चाहिए। वैसे तो हर कोई जब भी मंदिर जाता है,…