Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » क्या भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की जान की कोई कीमत नहीं? – कॉंग्रेस 
उत्तराखंड

क्या भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की जान की कोई कीमत नहीं? – कॉंग्रेस 

Sponsored By: KABIR SINGHJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

क्या भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की जान की कोई कीमत नहीं? – कॉंग्रेस : उत्तराखंड महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ज्योति रॉतेला ने हेलिकॉप्टर हादसे पर सख्त बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड की केदार घाटी में एक और हेली दुर्घटना में सात निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह इस चारधाम यात्रा के दौरान अब तक की पाँचवीं हेली दुर्घटना है, और राज्य में फिर एक बार यह सवाल गूंज रहा है – क्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है?
चारधाम यात्रा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आत्मा है, लेकिन दुर्भाग्यवश इस यात्रा का संचालन अब जानलेवा अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बन गया है।
मई-जून 2025 के बीच, अब तक 5 बड़ी हेली दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 15 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, और यात्रियों की कुल मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है।
और तब भी — सरकार का ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नहीं, विज्ञापन, फोटोशूट, और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में लगा है।
सरकार मौन क्यों है? जवाबदेही कहाँ है?
हेलीकॉप्टर कंपनियों को खराब मौसम में उड़ान की अनुमति क्यों दी जा रही है?
हर हादसे के बाद “जाँच के आदेश” की रस्म अदायगी होती है, लेकिन सुधार क्यों नहीं?
यात्रियों की मृत्यु के बाद शोक नहीं, संवेदना नहीं, नीतिगत बदलाव तक नहीं — आखिर कब तक?
यह लापरवाही नहीं, यह राजकीय विफलता है।
यह प्रशासनिक गलती नहीं, यह सरकार की प्राथमिकताओं का नंगा सच है।
महिला कांग्रेस की सख्त माँगें:
1.हर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2.चारधाम में ऑपरेट कर रही सभी कंपनियों का फुल टेक्निकल ऑडिट हो।
3.हेलिपैड्स, मौसम प्रणाली और एयर ट्रैफिक नियंत्रण में कठोर मानक लागू किए जाएं।
4.मृत यात्रियों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5.सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और आपराधिक मामला दर्ज हो।
श्रद्धा का यह अपमान अब और नहीं सहा जाएगा – ज्योति रॉतेला
चारधाम यात्रा में जाना लोगों के लिए एक आध्यात्मिक संकल्प होता है। लेकिन इस राज्य में, यह संकल्प अब सरकारी लापरवाही के कारण मृत्यु का खतरा बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी, यदि आपके पास जनता की सुरक्षा को लेकर कोई योजना नहीं है, तो यह जनता तय करेगी कि आपकी सत्ता में रहने का कोई अधिकार है या नहीं।
श्रद्धांजलि उन सभी दिवंगत तीर्थयात्रियों को, और प्रण यह कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे।
#CongressAttack #CongressVsBJP BJPGovernmentQuestioned BreakingNews KedarnathTragedy narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PilgrimSafety PoliticalControversy ReligiousTourismCrisis SafetyFailure TempleTourism UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleयोग को जन-जन तक पहुंचाने सड़क पर उतरी सरकार
Next Article महिलाओं के लिए बड़ा Stress कौन?
Narad Post

Related Posts

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

UttarakhandCongress : प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

November 23, 2026

HarishRawat : मीडिया मुझमे दिलचस्पी रखती है – हरीश रावत

November 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

By Narad PostNovember 24, 20260

ShamoonQasmi :  मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी :-  उत्तराखंड की कलियर…

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?