Author: Narad Post

आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात है नैनीताल पुलिस : अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर, और मुस्कुराते चेहरों के साथ मॉल रोड पर गश्त करते हुए नैनीताल पुलिस के जवान ,  पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर जमकर ले रहे है सेल्फी । नैनीताल का खूबसूरत शहर पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस मौके पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण…

Read More

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए दिए निर्देश : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रेन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी…

Read More

नए साल पर थलसेना प्रमुख ने जवानों को दी शुभकामनाएं : थलसेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देहरादून दौरे में ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया और क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की. उनके साथ सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता भी मौजूद थे. सेना प्रमुख ने सैनिकों से मुलाकात के दौरान उनके समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस दौरान बदलते और जटिल सुरक्षा माहौल में ऑपरेशनल क्षमता और अनुकूलता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. सेना के उपकरणों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण मानकों में…

Read More

टैक्स चोरों के लिए खतरे की घंटी, जानिए नया प्लान : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि वह टैक्स चोरी के मामलों में नकेल कसने के लिए डिजी यात्रा के आंकड़ों का उपयोग नहीं कर रहा है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर इस अफवाह का खंडन किया, जिसमें यह दावा किया गया था कि टैक्स चोरी करने वालों की पहचान करने के लिए डिजी यात्रा के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि इस संदर्भ में अब तक कोई भी कदम…

Read More

क्या है शगुन में एक सिक्का देने की परंपरा : शादियों के सीजन में आप सभी ने शगुन शब्द तो सुना ही होगा. शगुन का लिफाफा…शगुन की मिठाई… शगुन के गहने वगैरह. लोगों को शुभकामनाओं के साथ भेंट देना शगुन कहलाता है. आपको किसी समारोह पर आपके दोस्त या रिश्तेदारों ने शगुन का लिफाफा दिया होगा. आपने भी तो उपनयन, शादी जन्म दिन वगैरह पर लोगों को शगुन का लिफाफा भेंट किया ही होगा. शगुन आर्थिक समृद्धि और निवेश का प्रतीक आपने स्वभाविक तौर पर गौर किया होगा कि शगुन में धनराशि के साथ एक का सिक्का लगाकर दिया जाता…

Read More

पेटीएम सिक्योरिटी शील्ड से सुरक्षित होंगी आपकी लेन-देन : पेटीएम में मिलने वाली ‘सिक्योरिटी शील्ड’ सुविधा यूजर्स की बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी को ऑनलाइन धोखाधड़ी और चोरी से बचाने के लिए डिजाइन की गई है। पेटीएम ऐप में अनधिकृत पहुंच के खिलाफ यह सुरक्षा की अतिरिक्त परत के रूप में कार्य करती है। यूजर्स अपने फोन के स्क्रीन लॉक, पासकोड, या बायोमेट्रिक सुरक्षा जैसे फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक का उपयोग करके इसे सक्रिय कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से संवेदनशील डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा पेटीएम सिक्योरिटी शील्ड लॉग इन करते ही…

Read More

यूसीसी को मुस्लिम महिलाओं की 25 शर्तों के बाद मिली मंजूरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे बड़ी उपलब्धि है यूसीसी , भाजपा और केंद्र सरकार का सबसे बड़ा फैसला है यूसीसी जिसको लेकर बीते शीतकालीन सत्र में यूसीसी लागू करने का ऐलान कर दिया था। जल्द की इसे लागू करने के लिए गृह मंत्रालय आवश्यक प्रॉसेस शुरू कर सकता है। मुस्लिम समाज के यूसीसी के विरोध की आशंकाओं के बीच महाराष्ट्र में मुस्लिम महिलाओं ने नई पहल की है। मुंबई की एक मुस्लिम महिला संगठन ने यूसीसी का पुरजोर समर्थन कर केंद्र सरकार के कदम की…

Read More

देश की अदालतों में सिर्फ चेक बाउंस के 43 लाख मामले पेंडिंग : पूरी दुनिया में भारत की न्याय व्यवस्था बहुत बड़ी और बहुत ही जटिल मानी जाती है. कोर्ट में पेंडिंग केस एक तरह की चुनौतियां पेश करते हैं. इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है कि देशभर की विभिन्न अदालतों में 18 दिसंबर तक चेक बाउंस के 43 लाख से अधिक मामले लंबित हैं. राजस्थान इस मामले में शीर्ष पर है, जहां 6.4 लाख से अधिक मामले लंबित हैं. इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का स्थान आता है. ट्रैफिक चालान…

Read More

महाकुंभ में नई टेक्नोलॉजी: कुंभनगर , महाकुंभ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है. इसी क्रम में महाकुंभ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन तैनात किया गया है. जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है.सबसे खास बात यह है कि यह अंडर वॉटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य…

Read More

पुलिस विभाग की परियोजना का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी किए गए सख्त निर्देशों के अंतर्गत पुलिस विभाग की परियोजनाओं का हर महीने थर्ड पार्टी ऑडिट कराना होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में तकरीबन 50 करोड रुपए से अधिक की लागत से बनवाये जा रहे पुलिस भवनों का हर महीने थर्ड पार्टी ऑडिट करने का निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने वाली संस्थाओं एवं को ठेकेदारों को कमी पाए जाने पर तुरंत…

Read More