Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
कार में जान बचाने वाले एयरबैग ही न बन जाए जानलेवा : जब भी नई गाड़ी खरीदनी हो तो सबसे पहले यही देखते हैं कि आखिर कार में सेफ्टी के लिए कितने एयरबैग्स दिए गए हैं? लेकिन कुछ मामलों में सेफ्टी के लिए दिए गए यही एयरबैग्स आपके लिए रक्षक के बजाय भक्षक साबित हो सकते हैं. हाल ही में महाराष्ट्र के वाशी में हुए सड़क हादसे में 6 साल के एक मासूम को एयरबैग्स की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी. डॉक्टरों का कहना था कि अचानक एयरबैग खुलने की वजह से बच्चे को अंदरूनी चोटें आई जिस वजह…
इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार-शनिवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रानीखेत समेत दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से गुरुवार शाम जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद शनिवार को इसमें तेजी आ सकती है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की…
भाजपा ने तय किये प्रत्याशियों के नाम : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, निगम महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई वरिष्ठ नेता…
सुरंग में बड़ा हादसा : उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया। चमोली के घोलतीर में निर्माणाधीन सुरंग में अचानक से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में दो मजबूर आ गए थे। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर नीचे दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। मलबे से निकाले गए दोनों मजदूरों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया। हालांकि इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर को हल्की चोटें आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग…
अलविदा मनमोहन सिंह : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और अपनी सादगी, नम्रता, कर्मठता तथा कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध थे। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। शिक्षा…
‘दलित’ होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष! : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को मोदी सरकार (modi government) के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री हुए सात महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद पिछले सात महीने या यूं कहे कि 210 दिन से ज्य़ादा समय बीतने के बाद भी भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। बीजेपी में अध्यक्ष पद के लिए योग्य कैंडिडेट की तलाश जारी है। इसी बीच खबर आई है कि BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित (Dalit) हो सकता है। इसके लिए संगठन ने तलाश शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के…
जानिए किस पार्टी को कितना मिला चंदा : Political Parties Got Election Donations: सुप्रीम कोर्ट द्व्रारा फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के बाद भी माता लक्ष्मी राजनीतिक पार्टियों पर मेहरबान है। बीजेपी (BJP) पर तो माता लक्ष्मी की कुछ ज्यादा ही दया दृष्टि दिखा रही है। भाजपा को 2023-24 में लोगों, ट्रस्टों और कॉरपोरेट घरानों से 2,244 करोड़ रुपये चुनावी चंदे के रूप में मिले जो 2022-23 में मिले चंदे से तीन गुना अधिक हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से ज्यादा चुनावी चंदा (Election Donations) तो दक्षिण भारत की पार्टी बीआरएस (BRS) को मिला है। बीआरएस…
फ़्लैट में शराब ही शराब ! : आगामी नगर निकाय चुनाव तथा नव वर्ष/विन्टर कार्निवाल में अवैध शराब की तस्करी/भण्डारण की सम्भावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मे अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/भण्डारण में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। इन्हीं आदेशों के बाद नगर तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेंत्रों में ऐसे अभियुक्तों के चिन्हिकरण/धरपकड हेतु लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी देहरादून को मिली…
बर्फबारी बनी आफत : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. ये स्नोफॉल (Snowfall) अब प्रदेश के लिए आफत बनती जा रही है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते चार लोगों की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है. इतना ही हिमाचल प्रदेश की तकरीबन 223 सड़कें बंद हैं, जिससे यातायात की रफ्तार थमी गई है. लोग सड़कों पर जहां के तहां फंसे हुए हैं. इनमें अधिकतर पर्यटकों की संख्या बताई जा रही है. इन चुनौतियों के बावजूद हिमाचल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बर्फबारी से निपटने के लिए हिमाचल में…
बिहार में पुरुष टीचर हुआ ‘प्रेग्नेंट’! : हमारे देश में सरकारी विभागों से अक्सर अजब गजब मामले सामने आते रहते हैं इनमें शिक्षा विभाग सबसे अव्वल है जहाँ बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं भी काम करती हैं. शादी के बाद जब महिलाएं मां बनती हैं, तब उन्हें कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है और इस दौरान होने वाले परेशानियों को देखते हुए महिला शिक्षिकाओं के लिए मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की गई है, जिसमें शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाता है. प्रसव के दौरान या गर्भावस्था के दौरान शिक्षिका को इस अवकाश की सुविधा दी जाती है. लेकिन…