Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
सिक्योरिटी गार्ड ने 100 लड़कियों को दिया धोखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार : ये खबर राजधानी दिल्ली से है जहाँ पश्चिमी जिला के साइबर थाना की पुलिस टीम ने हरियाणा के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। जो अपने आप को बड़ी इंटरनेशनल कंपनी का मैनेजर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महंगी सैलरी दिखाकर लड़कियों को लुभाता था। शादी का लालच देकर उनसे मीटिंग करता था, पहले उनका विश्वास जीतता और फिर उनके डेविड और क्रेडिट कार्ड से चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था। अब तक यह 100से ज्यादा लड़कियों को टारगेट कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी की…
बबीता बनी एक दिन की SDM, IAS राहुल आनंद की शानदार पहल : उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में पहाड़ों पर बसे खूबसूरत सूरी गांव की बबिता परिहार को एक दिन के लिए SDM बनाया गया। अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के एसडीम IAS राहुल आनंद ने बेटियों के उत्साह वर्धन के लिए यह इनिशिएटिव लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज चमुधार मे सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, इसमें सूरी गांव की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बबीता और उस जैसी ही और भी कई बेटियों के उत्साह वर्धन, प्रेरणा स्रोत और हौसला अफजाई के लिए…
चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार : उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,000 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। 2500 हल्के-भारी वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना के लिए 24,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए 4000 कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के लिए 2000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे। निकाय चुनाव में इस बार व्यय प्रेक्षक भी अलग से…
महाकुम्भ के दौरान बस स्टेशनो में गूजेंगे धार्मिक गीत : महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा मुहैया कराने में जुटा परिवहन विभाग मेला क्षेत्र में प्रदर्शनी/स्टाल लगाएगा। विभाग की इस पहल से महाकुम्भ में आने वाले लोगों को परिवहन से संबंधित सूचना आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, बस स्टेशन के अंदर महाकुम्भ से संबंधित धार्मिक गीत बजाए जाएंगे, जबकि चालकों एवं परिचालकों द्वारा श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार किए जाने हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुम्भ 2025 में लगभग 48 करोड़…
नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार लगातार जारी है। पुलिस ने हाल ही में दो अलग-अलग स्थानों से नशे की तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूत करती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामनगर में छापेमारी, 110 किलो गांजा बरामद नैनीताल पुलिस ने रामनगर के मालधन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण छापेमारी की, जहां पुलिस को एक घर में अवैध गांजे का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने शिवनाथपुर…
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, जिसमें 28 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से इन पदोन्नतियों का इंतजार किया जा रहा था, और सोमवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी लिस्ट ने निरीक्षकों के चेहरे पर खुशी की लहर ला दी। पदोन्नति के बाद बदलने वाली तस्वीर पुलिस विभाग ने 28 निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। इनमें 16 निरीक्षक नागरिक पुलिस, 4 अभिसूचना और 8 सशस्त्र पुलिस और प्रतिसार निरीक्षक शामिल हैं। इस पदोन्नति से न केवल अधिकारियों को नया पद मिलने…
उत्तराखंड में बर्फबारी से पर्यटक रोमांचित : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। बीते दिन हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का इंतजार खत्म कर दिया। सैलानी बर्फबारी का भरपूर आनंद लेते नजर आए, जिससे हिल स्टेशनों में रौनक बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे, जबकि कई स्थानों पर कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।…
आखिर मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों बजाई जाती है घंटी? : हम कभी न कभी मंदिर में तो जरुर जाते है। मंदिर एक ऐसी जगह है जहां हमें शांति का अनुभव होता है। जब मंदिर जाते है तो अपने साथ अगरबत्ती, धूप और प्रसाद भी ले जाते हैैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर आपने देखा होगा कि उस पर एक घंटी जरूर लगी होती है और मंदिर में प्रवेश करते समय आप उस घंटी को बजाते भी होंगे, लेकिन आपको शायद यह नहीं पता होगा कि आखिर मंदिर में घंटी क्यों लगाई जाती है और घंटी बजाने से क्या…
दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन : अद्भुत फिल्ममेकर थे श्याम बेनेगल जो अब नहीं रहे। वे 90 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्याम बेनेगल किडनी संबंधी दिक्कत से जूझ रहे थे। निधन से 9 दिन पहले ही बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।उनके जन्मदिन के जश्न में उनके फैमिली मेम्बर्स के साथ-साथ कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना…
अब 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को नहीं किया जाएगा प्रमोट : केंद्र सरकार ने प्राइमरी और जूनियर क्लास के स्टूडेंट्स की नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है। अब क्लास 5 और क्लास 8 के स्टूडेंट्स को फेल होने पर अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। फेल स्टूडेंट्स को दो महीना में फिर से परीक्षा पास करना होगा। हालांकि, लगातार फेल होने वाले छात्रों को भी स्कूल से नहीं निकाला जाएगा। केंद्र सरकार की नई पॉलिसी पहले से ही देश के 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली व पुडुचेरी में खत्म की जा चुकी है।…