Author: Narad Post

मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक ऐलान 27 जनवरी को होगा यूसीसी दिवस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने पोर्टल की लांचिंग के साथ ही कहा कि वे बेहद भावुक होकर सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के सामने समान नागरिक संहिता पूर्ण रूप से लागू करने की घोषणा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें हर्ष के साथ ही गर्व की भी अनुभूति हो रही है। इसके साथ राज्य में प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक और नागरिक अधिकार एक समान हो गए हैं। साथ ही सभी धर्म की महिलाओं को भी समान अधिकार मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक फैसला यूसीसी लागू कर रचा इतिहास : मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in  का भी किया शुभारंभ, यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने कराया अपने विवाह का पंजीकरण, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक…

Read More

चाय वाली लड़की अंजना की वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया में मचाई हलचल : दुनिया में चाय वाला नाम एक उपमा बन चुका है व्यक्ति विशेष के अतीत से जुड़ा चायवाला के बाद अब चायवाली सुर्ख़ियों में है। श्रीनगर गढ़वाल की अंजना रावत ने न सिर्फ अपनी कठिन परिस्थितियों का सामना किया, बल्कि अपने संघर्षों के माध्यम से एक नई मिसाल भी स्थापित की। चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली अंजना ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और साहस से कोई भी मुश्किल हालात को पार किया जा सकता है।अंजना के लिए यह जीत सिर्फ…

Read More

यूसीसी नियमावली हाईलाइट : दायरा – अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य, साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर लागू। प्राधिकार – यूसीसी लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। जबकि नगर पंचायत – नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक सब रजिस्ट्रार होंगे। छावनी क्षेत्र में संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इन सबके उपर रजिस्ट्रार जनरल होंगे,…

Read More

महाकुम्भ पहुंचकर गृहमंत्री, बोले- ये एकता का महाकुम्भ : अमित शाह ने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक, प्रयागराज पहुंचने पर सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर महाकुम्भनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे एकता का महाकुम्भ करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता पर आधारित अखंड परंपरा को दर्शाता है। गृहमंत्री ने कहा, आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में…

Read More

भीषण आग से जले घर – देवदूत बनी SDRF : उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की…

Read More

कुम्भ क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा : महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. मौनी अमावस्या पर तो दस करोड़ श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने अनुमान हैं. मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत अब 25 जनवरी से 3 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में सभी वाहन पास निष्प्रभावी रहेंगे. इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन रखा गया है. मेला पुलिस ने महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ और जनसुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया हैं. पुलिस ने…

Read More

एनसीसी निदेशालय की साइकिल रैली पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का आह्वान : एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड ने  गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य एनसीसी के कैडेटों में साहस, एकता और राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहित करना और जनता में पर्यावरण संरक्षण और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना ।रैली ने सुबह 9 बजे नेपाली फार्म से अपनी शुरुआत की और लगभग 48 किलोमीटर का सुंदर मार्ग तय करते हुए शौर्य स्थल, देहरादून में समापन किया। इस रैली में कुल 35…

Read More

एसजीआरआर संस्थान में देशभक्ति का जश्न – छात्र-शिक्षक एक साथ मनाए राष्ट्रीय पर्व : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर गुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस,एनसीसी कैडेट्स,  एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया। श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र…

Read More

उत्तराखंड ने लागू की समान नागरिक संहिता, देशभर में हलचल : यूसीसी लागू होने के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी, आज एक ऐतिहासिक दिन है जब देवभूमि पर बहु प्रतीक्षित समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो रहा है। एक्सपर्ट्स की माने तो यूसीसी लागू होने के बाद प्रदेश में शादियों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च 2010 से पहले हुई शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है लेकिन इसके बाद हुई शादियों को पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए सरकार की ओर से एक अवधि निर्धारित की जाएगी, जिसके भीतर सभी को शादी का पंजीकरण करा…

Read More