Author: Narad Post

महाकुम्भ पहुंचकर गृहमंत्री, बोले- ये एकता का महाकुम्भ : अमित शाह ने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक, प्रयागराज पहुंचने पर सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर महाकुम्भनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे एकता का महाकुम्भ करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता पर आधारित अखंड परंपरा को दर्शाता है। गृहमंत्री ने कहा, आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में…

Read More

भीषण आग से जले घर – देवदूत बनी SDRF : उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कुछ घरों के जलने की सूचना है। मौके पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की…

Read More

कुम्भ क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा : महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. मौनी अमावस्या पर तो दस करोड़ श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने अनुमान हैं. मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत अब 25 जनवरी से 3 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में सभी वाहन पास निष्प्रभावी रहेंगे. इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जोन रखा गया है. मेला पुलिस ने महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ और जनसुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया हैं. पुलिस ने…

Read More

एनसीसी निदेशालय की साइकिल रैली पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का आह्वान : एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड ने  गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य एनसीसी के कैडेटों में साहस, एकता और राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहित करना और जनता में पर्यावरण संरक्षण और वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना ।रैली ने सुबह 9 बजे नेपाली फार्म से अपनी शुरुआत की और लगभग 48 किलोमीटर का सुंदर मार्ग तय करते हुए शौर्य स्थल, देहरादून में समापन किया। इस रैली में कुल 35…

Read More

एसजीआरआर संस्थान में देशभक्ति का जश्न – छात्र-शिक्षक एक साथ मनाए राष्ट्रीय पर्व : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर गुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस,एनसीसी कैडेट्स,  एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया। श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र…

Read More

उत्तराखंड ने लागू की समान नागरिक संहिता, देशभर में हलचल : यूसीसी लागू होने के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी, आज एक ऐतिहासिक दिन है जब देवभूमि पर बहु प्रतीक्षित समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो रहा है। एक्सपर्ट्स की माने तो यूसीसी लागू होने के बाद प्रदेश में शादियों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च 2010 से पहले हुई शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है लेकिन इसके बाद हुई शादियों को पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए सरकार की ओर से एक अवधि निर्धारित की जाएगी, जिसके भीतर सभी को शादी का पंजीकरण करा…

Read More

कैद और पहरे में क्यों रहती है बजट बनाने वाली स्पेशल टीम : परिवार और समाज से भी दूर रहते हैं.बजट बनाने वाले अफसर, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत का आम बजट पेश करने वाली हैं. यह बजट मोदी सरकार का 14वां बजट होगा. बजट पेश होने से पहले लोग जानना चाह रहे हैं कि बजट तैयार करने वाली टीम का काम कितना चुनौतीपूर्ण होता है. दरअसल, बजट का निर्माण केवल एक दिन का काम नहीं है, यह एक जटिल और गहन प्रक्रिया होती है, जिसमें कई विभागों और मंत्रालयों के बीच समन्वय स्थापित करना होता…

Read More

हिल्डा बचाएगी दुनिया : दुनिया के विनाश और खात्मे की बातें लोग आज से नहीं कर रहे हैं, ये बातें कई सालों से लोगों के बीच घूम रही है. धरती के विनाश होने के लोग अलग अलग कारण बताते हैं. कोई कहता है तीसरे विश्वयुद्ध से दुनिया का खात्मा हो जाएगा, तो कोई कहता है कि एलियंस के हमले के बाद धरती का अंत निश्चित है.लेकिन वैज्ञानिक इसे अलग तरीके से लेते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह से धरती पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है उससे आज से सैकड़ों सालों बाद धरती पर जीना और रहना मुश्किल…

Read More

पौड़ी में घूमी मौली , जोश में खिलाडी : 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मौली व तेजस्विनी एजेंसी चौक से होते हुए बस स्टेशन, धारा रोड, अपर बाजार से रांसी स्टेडियम पहुंचे। मौली व तेजस्विनी के साथ रांसी स्टेडियम में हजारों लोग आए। वहीं खेल प्रेमियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहित होकर शुभंकर मौली के साथ सेल्फियां भी ली और रांसी स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। जिलाधिकारी ने रांसी स्टेडियम में दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रीय खेलों…

Read More

शिशुसदन की बालिकाओं को मुख्य सचिव ने बांटे गिफ्ट : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। सीएस राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से  उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की, बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव  के पूछने पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने…

Read More