Author: Narad Post

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में आयोजित ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, उन्होंने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है, जिसके सहयोग से प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपील की कि नये वर्ष में और अधिक लगन एवं जोश से कार्य करें जिससे राज्य का प्रथम स्थान बरकरार रहे । उन्होंने विश्वास जताया, कि आगामी वर्ष 2025 में उनके सहयोग से प्रदेश हर…

Read More

12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, कौशल विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले सत्रों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों (मैन्यूफैक्चरिंग, पावर तथा स्टार्ट अप ) में निवेश की संभावनाओं विषय, पर्यटन विभाग द्वारा हाॅस्पिटेलिटी एण्ड वेलनेस विषय, कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर तथा उच्च शिक्षा तथा…

Read More

शीतकालीन यात्रा को लेकर इस बार उत्साह में श्रद्धालु : शीतकालीन चारधाम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 30 दिसंबर तक 15314 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सर्वाधिक 6482 श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि पांडुकेश्वर में 5104 तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम के प्रवासस्थल मुखबा में 3114 श्रद्धालु मां गंगा और यमुनोत्री धाम के प्रवासस्थल खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत आठ दिसंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचकेदार शीतकालीन यात्रा…

Read More

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गठन के 25वें वर्ष को हम देवभूमि रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दी नववर्ष की शुभकामना मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड द्वारा अब तक की विकास यात्रा मैं कई नए आयाम स्थापित किए हैं राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं…

Read More

लड़की कुम्भ लड़का गंगा – यहाँ हुआ जन्म :  उत्तर प्रदेश के संगम नगरी में 13 जनवरी से आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इसी बीच महाकुंभ की विधिवत शुरुआत से पहले महाकुम्भनगर में स्थापित अस्थाई अस्पताल ने सेवाएं देना शुरू कर दिया है. सेवाओं देने के दूसरे दिन अस्पताल में एक बच्ची का जन्म हुआ है. वहीं, अस्पताल और परिजनों की सहमति से बच्ची का नाम ” गंगा” रखा गया है. इससे पहले रविवार को डॉक्टर दुबे की टीम ने महाकुंभ में पहले बेबी बॉय की डिलीवरी कराई, जिसे कुंभ नाम दिया गया था।…

Read More

आज से 3 तरह के बैंक खाते बंद  : Bank Account Closed,  नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी, 2025 से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों के साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में भी कुछ बदलाव करने का ऐलान किया है, जिसका असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 1 जनवरी, 2025 से तीन तरह के अकाउंट बंद हो जाएंगे। इनमें जीरो बैलेंस अकाउंट, लंबे समय से इनएक्टिव अकाउंट और डॉरमेंट अकाउंट शामिल हैं। 1- जो खाते लंबे समय से एक्टिव नहीं : जिन बैंक अकाउंट में पिछले एक साल…

Read More

आपकी सेवा एवं सुरक्षा में तैनात है नैनीताल पुलिस : अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर, और मुस्कुराते चेहरों के साथ मॉल रोड पर गश्त करते हुए नैनीताल पुलिस के जवान ,  पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर जमकर ले रहे है सेल्फी । नैनीताल का खूबसूरत शहर पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस मौके पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण…

Read More

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए दिए निर्देश : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रेन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी…

Read More

नए साल पर थलसेना प्रमुख ने जवानों को दी शुभकामनाएं : थलसेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देहरादून दौरे में ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया और क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की. उनके साथ सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता भी मौजूद थे. सेना प्रमुख ने सैनिकों से मुलाकात के दौरान उनके समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस दौरान बदलते और जटिल सुरक्षा माहौल में ऑपरेशनल क्षमता और अनुकूलता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. सेना के उपकरणों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण मानकों में…

Read More

टैक्स चोरों के लिए खतरे की घंटी, जानिए नया प्लान : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि वह टैक्स चोरी के मामलों में नकेल कसने के लिए डिजी यात्रा के आंकड़ों का उपयोग नहीं कर रहा है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर इस अफवाह का खंडन किया, जिसमें यह दावा किया गया था कि टैक्स चोरी करने वालों की पहचान करने के लिए डिजी यात्रा के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि इस संदर्भ में अब तक कोई भी कदम…

Read More