Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
GarhwalSportsFestival : 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम : – गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव के समापन में सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र ने खेलों में अभूतपूर्व भागीदारी दर्ज की है, जहां 13,500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जो सुदूर पहाड़ के लिए एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि यहां टीम ने मिलकर जिस समर्पण और मेहनत के साथ काम किया, उसका परिणाम पूरे उत्तराखंड में सबसे अधिक भागीदारी के रूप में सामने आया। हमने इस बार पिट्ठू को भी खेल में शामिल किया ताकि इस पारंपरिक खेल…
FoodSafetyUttarakhand : खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियां :- उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वर्ष 2025 में जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्यभर में सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण औषधियों का नियंत्रण, नशा और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना और डिजिटल सेवाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में व्यापक और प्रभावी कार्य किए गए हैं. वर्ष 2025 विभाग के लिए केवल आंकड़ों का वर्ष नहीं, बल्कि जनविश्वास, पारदर्शिता और सख्त प्रवर्तन का…
YogeshBhatt : सूचना आयोग को “पुनर्वास केंद्र” नहीं, सुधार केंद्र के रूप में किया स्थापित :- वरिष्ठ पत्रकार, राज्य आंदोलनकारी से लेकर राज्य सूचना आयुक्त तक का योगेश भट्ट का सफर महज़ एक पद यात्रा नहीं, बल्कि सिद्धांतों, साहस और सार्वजनिक सरोकारों की जीवंत मिसाल है। तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे सूचना आयोग जैसे संवेदनशील और अक्सर “फाइलों में दबे” माने जाने वाले संस्थान को उन्होंने अपने फैसलों से न केवल सक्रिय बनाया, बल्कि उसे आम नागरिक की आवाज़ का सशक्त मंच भी बनाया।आख़िरी दिन तक वे दफ़्तर में सक्रिय दिखे। उनके सामने आए हर मामले की…
ManmohanSinghBisht : सेवा को संकल्प बनाकर निभाने वाले अधिकारी: सेवानिवृत्त मनमोहन सिंह बिष्ट बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल :- सेवानिवृत्त वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट उन चुनिंदा अधिकारियों में रहे, जिन्होंने अपनी ड्यूटी को केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम समझकर निभाया। उन्होंने वह कर दिखाया, जो अक्सर केवल आदेशों के दायरे में सीमित रहने वाला अधिकारी नहीं कर पाता। बिना किसी सरकारी या बाहरी वित्तीय सहायता के, क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर उन्होंने जंगल और जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। खाली पेट पपीता खाने के फायदे मनमोहन सिंह बिष्ट ने अपने कार्यक्षेत्र को परिवार…
UttarakhandNews : अंकिता हत्याकांड पर त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान: दोषी कोई भी हो, सजा जरूर मिले :- अंकिता हत्याकांड को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अब हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा हुआ विषय है, जो समाज के 50 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। खाली पेट पपीता खाने के फायदे त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह मामला इस समय न्यायालय के विचाराधीन है और इसकी गहराई से…
AllahabadHighCourt : हाईकोर्ट का अहम फैसला, लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं :- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि हालांकि लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट सभी को स्वीकार्य नहीं हो सकता है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ऐसा रिश्ता ’गैर-कानूनी’ है या शादी की पवित्रता के बिना साथ रहना कोई अपराध है। इसमें यह भी कहा गया कि इंसान के जीवन का अधिकार “बहुत ऊंचे दर्जे“ पर है, भले ही कोई जोड़ा शादीशुदा हो या शादी की पवित्रता के बिना साथ रह रहा हो। कोर्ट ने कहा कि एक बार जब कोई बालिग व्यक्ति अपना पार्टनर…
NewYearGuidelines : चमोली पुलिस ने क्रिसमस-नववर्ष पर दिए कड़े निर्देश :- उद्देश्य से आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन में एसपी चमोली ने दिए कड़े दिशा-निर्देश, कानून-व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पर्यटन सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर। उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल बने ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। खाली पेट पपीता खाने के फायदे सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों को अपने…
UttarakhandPolitics : कॉंग्रेस दिवंगत बेटी की आत्मा का अपमान कर रही है : – विपक्ष, संदिग्ध व्यक्तियों के अपुष्ट आरोपों के आधार पर भाजपा को साजिशन बदनाम कर रही है! भाजपा ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति समाज और दिवंगत बेटी की आत्मा के अपमान का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि विपक्ष, संदिग्ध व्यक्तियों के अपुष्ट आरोपों के आधार पर साजिशन भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। वहीं हरीश रावत के भाजपा मुख्यालय आने का स्वागत करते हुए कहा, जो कांग्रेस हमारे ऑडियो वीडियो में AI से छेड़छाड़…
CMDhami : कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने किया नमन :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केला खाने के अचूक फायदे इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों एवं वीर नारियों के कल्याण की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। उन्होंने…
GaneshGodiyaalUltimatum : गणेश गोदियाल का धामी सरकार को अल्टीमेटम :- पहाड़ में सर्दी भले चरम पर हो लेकिन सड़क पर सियासत गर्म है। अंकिता प्रदेश की बेटी थी जिसकी मौत का पूरा सच आज भी रहस्य बना हुआ है। अब एक बार फिर इस संवेदनशील मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वायरल वीडियो को चलाया और बीजेपी सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर से निशाना साधा। तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे…