Author: Narad Post

देहरादून के विकासनगर मुख्य बाजार में स्थित हार्डवेयर की एक दुकान के गोदाम में आज दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गीता भवन के पास स्थित इस गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आज दोपहर करीब तीन बजे, विकासनगर के मुख्य बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान के गोदाम से अचानक धुआं उठता देख स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में दहशत फैल…

Read More

आज से, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए टैक्स भुगतान की सीमा बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाएगी. यह नई सीमा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लागू की गई है. NPCI ने 24 अगस्त 2024 को जारी सर्कुलर में कहा कि यूपीआई को एक प्रमुख भुगतान प्रणाली के रूप में मान्यता प्राप्त है और टैक्स भुगतान के लिए प्रति लेनदेन सीमा को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया गया है. नई सीमा आज (16 सितंबर) से प्रभावी होगी. NPCI ने बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और यूपीआई ऐप्स को 15 सितंबर तक नई सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है । इसके…

Read More

उत्तराखंड : देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में आज हल्के बादल छाये रहने कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक बार फिर 17 सितंबर से प्रदेशभर में मानसून का एक और दौर प्रारंभ होने की संभावना है।उत्तराखंड में आज बारिश से राहत रहेगी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं मौसम साफ होने पर चारधाम यात्रा ने भी एक बार फिर से गति पकड़ ली है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में आज हल्के बादल छाये रहने कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक बार फिर 17 सितंबर से प्रदेशभर में…

Read More

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक नई और आकर्षक यात्रा पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत बदरीनाथ, केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और योग नगरी ऋषिकेश की यात्रा शामिल होगी। इस विशेष पैकेज का उद्देश्य उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों और सुंदर स्थलों का दर्शन कराना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यात्रा की शुरुआत तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस के साथ होगी। इस ट्रेन के माध्यम से पर्यटक उत्तराखंड पहुंचेंगे और फिर बस के द्वारा बदरीनाथ, केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। उत्तराखंड पर्यटन…

Read More

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। इस कठिन समय में भी हिना खान ने अपने पेशेवर काम से एक पल के लिए भी ब्रेक नहीं लिया है, और अपने काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा है। जून के महीने में हिना खान ने अपने कैंसर की जानकारी साझा करके अपने फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज में हैं और इस बीमारी से…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली घोषणा की। उन्होंने अपने पद से इस्तीफे का एलान किया और कहा कि वह अगले दो दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। यह घोषणा दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और कई सवालों को जन्म देती है, जिनके जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि उनका यह कदम दिल्ली की जनता से नए सिरे से जनादेश की मांग करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वह नए समर्थन के बिना…

Read More

चंपावत जिले से बादल फटने की सूचना मिली है। इस आपदा में दो महिलाओं की मौत और दो लोग मामूली रूप से घायल हुए है। एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड के कई जिलों में पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ। चंपावत जिले में गुरुवार से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास मटियानी में बादल फटने से पानी का सैलाब आ गया। इस सैलाब की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।…

Read More

सेंट जोसेफ स्कूल राजपुर रोड के परिसर का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण में स्कूल परिसर में जल भराव, गंदगी और लार्वा पाया गया। जिससे स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। राजधानी देहरादून में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम माॅल, टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का लगातार निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार को टीम की ओर से शहर में स्कूलों, निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आशा कार्यकर्ताएं भी घर-घर जाकर मच्छर पनपने की जगहों को नष्ट कर रही हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही से…

Read More

राजधानी के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला खुद को शेरनी कहने वाली ममता बनर्जी के गले की फंस बन गया है। मुख्यमंत्री को बैक फुट पर लाने वाले हड़ताली डॉक्टर भारी बारिश के बावजूद अपने विरोध प्रदर्शन पर सामान्य दिनों की तरह जमे हैं। तिरपाल और कर बारिश में भी डॉक्टर का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी कोलकाता के स्वास्थ्य भवन के बाहर आंदोलन कर रहे डॉक्टर बारिश के बावजूद अपने विरोध प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। स्वास्थ्य भवन के बाहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य…

Read More

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज (शनिवार) हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया। खासकर नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार…

Read More