Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
हेयर फॉल आज के जमाने में लोगों की एक बड़ी हेयर प्रॉब्लम बन गयी है और इसकी वजहें अलग-अलग हैं। प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी और तनाव के कारण लोगों का हेयर फॉल हो सकता है। वहीं, लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी उनके बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग हड़बड़ी में बाजार से शैम्पू, तेल औऱ हेयर सीरम जैसी चीजें खरीद लाते हैं। लेकिन, कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचने लगता है और बालों से जुड़ी समस्याएं भी गम्भीर होने लगती…
सोशल मीडिया मंच एक्स के एलन मस्क को ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने अब एक्स और सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टार लिंक कंपनी को जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जिसके चलते एलन मस्क की कंपनियों को 3 मिलियन डॉलर यानी 30 लाख डॉलर का जुर्माना भरना होगा। ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्क को फिर से बड़ा झटका देते हुए उसे जुर्माना भरने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पूरे ब्राजील में प्रतिबंध का फैसला सुनाने वाली ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने अब एक्स एवं सैटलाइट…
डायबिटीज के मरीजों के लिए फास्टिंग शुगर का लेवल नियंत्रित या कम होना जरूरी है क्योंकि, इसी के आधार पर वे अपने पूरी दिन की डाइट (और कई बार पूरे सप्ताह की भी) प्लान करते हैं। फास्टिंग शुगर हाई रहने से डायबिटीज मरीजों को जहां कई गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क भी बढ़ जाता है वहीं, उन्हें लगातार अपनी कंडीशन को मैनेज करने के लिए भी काम करना पड़ता है। आमतौर पर लोग नाश्ते में अंडे का ऑमलेट खाना पसंद करते हैं लेकिन, जब बात डायबिटीज के मरीजों की हो तो वे कुछ भी खाने-पीने से डर जाते हैं। खासकर,…
दिल्ली : केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर अब ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। केंद्र सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम…
देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आज की बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों…
दुनिया भर में अपनी ताकत और शानदार बॉडी के लिए मशहूर बॉडीबिल्डर इलिया गोलेम येफिमचिक का हाल ही में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। 36 वर्षीय येफिमचिक का निधन 11 सितंबर को हुआ, लेकिन उनकी तबीयत में गिरावट 6 सितंबर को ही शुरू हो गई थी। इस दुखद घटना ने न केवल बॉडीबिल्डिंग की दुनिया को झकझोर दिया है, बल्कि उनकी पत्नी ने भी इस पर भावुक बयान दिया है। इलिया गोलेम येफिमचिक, जो अपने शानदार फिजिक और ताकत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध थे, 6 सितंबर को अचानक से अस्वस्थ महसूस करने लगे। उनकी तबीयत तेजी…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसे सत्य की जीत बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। एक बार पुनः नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम…
फटाफट क्रिकेट का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा एक खास जगह रखता है : चाहे वो एकदिवसीय मैच हो या टी20I, क्रिकेट के इस रोमांचक स्वरूप ने दुनिया भर में अपने दर्शकों को बांध रखा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20I मैच ने भी इस रोमांच को बढ़ाया है। आइए जानें कि भारत में कैसे आप इस फटाफट क्रिकेट के रोमांच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं और इसे देखने के लिए क्या-क्या करना होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर…
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अगस्त माह खत्म होने के बाद ऐसा लग रहा था कि सितंबर में मानसून विदाई ले लेगा लेकिन फिलहाल तो ऐसा नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और हरिद्वार के जिलाधिकारी को एडवाइजरी जारी…
काजल एक ऐसा सौंदर्य उत्पाद है जो सदियों से महिलाओं के मेकअप रूटीन का हिस्सा रहा है : काजल आपकी आंखों को एक खास निखार और खूबसूरती प्रदान करता है, और यही वजह है कि कई महिलाएं रोज इसका उपयोग करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना काजल का इस्तेमाल आपकी आंखों के लिए कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि रोज काजल लगाने से आंखों को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और इसके दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं। काजल का नियमित उपयोग आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता…