Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
भाजपा सरकार की खोखली नीतियों का पर्दाफाश :- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की NARI-2025 रिपोर्ट ने उत्तराखंड सरकार की असलियत को पूरी तरह सामने ला दिया है। इस रिपोर्ट में देहरादून को देश के सबसे असुरक्षित शहरों में गिना गया है। कांग्रेस ने इस रिपोर्ट पर जमकर हल्लाबोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों की टूटी हुई उम्मीदें, उनका डर और उनकी चीख है। आज सवाल ये है कि जब राजधानी देहरादून ही महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, तो बाकी पहाड़ और मैदान में रहने वाली बेटियों का क्या…
जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं प्राइवेट हॉस्पिटल :- उधम सिंह नगर के काशीपुर का KVR हॉस्पिटल फिर से विवादों में है। इलाज के नाम पर लापरवाही की ऐसी घटना सामने आई कि एक मासूम बच्चे की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना विशेषज्ञ के एनेस्थीसिया इंजेक्शन का ओवरडोज़ दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। हालांकि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है और खेल-कूद रहा है, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। काशीपुर के KVR हॉस्पिटल का कांड परिजनों का आरोप – ओवरडोज़ इंजेक्शन से…
देहरादून में अबतक बर्ड फ्लू का केस नहीं :- राजधानी देहरादून से राहत देने वाली खबर सामने आई है दअरसल अबतक राजधानी में एक भी बर्ड फ्लू का केस नहीं मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि अभी तक नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कन्फर्म केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देहरादून में जो केस सामने आए हैं, वे सामान्य प्रकृति के हैं और अब तक हुई सभी जांचों में किसी भी गंभीर या पुष्टि किए गए केस की जानकारी…
हैकर OTP और कार्ड के बिना खाली कर देगा अकाउंट :- साइबर ठग अब इतनी चालाकी से वार कर रहे हैं कि कार्ड या ओटीपी की जरूरत तक नहीं पड़ रही. झारखंड के गढ़वा जिले में सामने आए एक मामले ने आम लोगों से लेकर साइबर सुरक्षा एजेंसियों तक को चौंका दिया है. एक बुज़ुर्ग महिला के खाते से ₹10,000 की रकम बिना कार्ड और OTP के सिर्फ आंखों की स्कैनिंग से निकाली गई। पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी ठगों ने बुज़ुर्ग महिला को झांसा दिया कि वे प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ दिलवाने में मदद करेंगे. इस…
आज से लागू होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव :- आज 1 सितंबर से हर महीने की तरह इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. इसमें आईटीआर फाइलिंग, LPG के दाम, सिल्वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े नियम शामिल हैं. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत बदलती है. इस महीने यानी 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तेल कंपनियों के हिसाब से तय होंगे. अगर कीमत बढ़ी, तो रसोई का बजट थोड़ा ज्यादा लगेगा. अगर दाम कम हुए, तो आम जनता को…
जनसंपर्क प्रशासन की प्राथमिकता : – डीएम सविन बंसल लगातार जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव ही प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उनका कहना है कि जनसंपर्क के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रतिक्रियाएँ और सुझाव न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को दिशा देते हैं, बल्कि शासन पर जनता के विश्वास को और मज़बूत भी बनाते हैं। यही माध्यम है, जिससे सामाजिक क्षेत्रों और पूंजीगत ढाँचा निर्माण में किए जा रहे निवेश का अधिकतम लाभ जनता तक पहुँच पाता है। डीएम बंसल ने बताया कि चाहे…
प्रदेश में राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव :- मुख्य सचिव ने राज्य में फ़िल्म निर्माण से जुड़े इको-सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म महोत्सव के आयोजन हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए, साथ ही उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में कम लागत वाले सिनेमा हॉल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं, जिससे स्थानीय जनता को मनोरंजन के बेहतर साधन मिल सकें और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर उपलब्ध हों। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
राहुल गांधी की सादगी ने जीता बिहारियों का दिल, खाई मैगी, पी चाय, बदले में दिये 1000 रूपए :- कांग्रेसी नेता और सांसद राहुल गांधी ने जब से चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है, तब से राहुल गांधी की लोकप्रियता में खासी वृद्धि देखी जा रही है। राहुल गांधी की तरफ से दिया गया नारा वोट चोर… गद्दी छोड़… हर किसी की जुबां पर है। इसके साथ ही विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा की भी खासी चर्चा हो रही है।…
धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए विधायक बनेंगे मंत्री :- उत्तराखंड में लंबे समय से अटकी कैबिनेट विस्तार की घड़ी करीब लगती है लिहाज़ा इंतजार कर रहे विधायकों में हलचल तेज़ हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के पांच खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी कैबिनेट विस्तार अहम माना जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल पांच पद खाली हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के…
इनके एक गाने को मिले हैं 110 करोड़ व्यूज, कभी शादियों में गाते थे गाना :- मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी जादुई आवाज और अनूठे अंदाज से पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. उनके गाने न सिर्फ युवाओं के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि उनकी हर बीट पर थिरकने को मजबूर भी करते हैं.गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है और उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. बताया जाता है कि गुरु को बचपन से ही म्यूजिक की ओर झुकाव था…