Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए विधायक बनेंगे मंत्री
देहरादून

धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए विधायक बनेंगे मंत्री

According to BJP sources, during the recent visit of Chief Minister Dhami to Delhi, an important discussion took place with his top leadership regarding cabinet expansion.
Narad PostBy Narad PostAugust 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए विधायक बनेंगे मंत्री :- उत्तराखंड में लंबे समय से अटकी कैबिनेट विस्तार की घड़ी करीब लगती है लिहाज़ा इंतजार कर रहे विधायकों में हलचल तेज़ हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के पांच खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी कैबिनेट विस्तार अहम माना जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल पांच पद खाली हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। बीजेपी विधायकों को इन पदों के भरे जाने का बेसब्री से इंतजार है।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे के दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर उनकी शीर्ष नेतृत्व से अहम चर्चा हुई। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद इस पर जल्द फैसला किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस संबंध में संकेत दिए। उन्होंने कहा कि धामी कैबिनेट के खाली पद भरने को लेकर लंबे समय से कवायद जारी है। बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. वही विपक्ष का कहना है कि हर बार इसी तरह चर्चा होती है. दरअसल धामी सरकार कैबिनेट को भरना ही नही चाहती।

बीते दिनों से लंबे समय से धामी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी के कई विधायकों ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री से हुई विधायकों की इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए विधायकों से मुलाकात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने वाले बीजेपी विधायकों में गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह माहरा तथा दायित्वधारी कैलाश पंत और रजनी रावत शामिल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस दिल्ली दौरे में हाई कमान के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है. जिसमें किस तरह से मंत्री पद भरे जाएंगे और किस तरह से यह देखा जाएगा कि किसे मंत्री बनाना है।

इस बार जो मंत्री पद भरे जाएंगे उनमें जातीय समीकरण के साथ-साथ पहाड़ मैदान दोनों को संतुलित करके भरा जाएगा। सूत्रों की माने तो जिस तरह से प्रेमचंद अग्रवाल जो कि एक बनिया समाज के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व करते थे उनके इस्तीफे के बाद किसी ऐसे ही विधायक को जो मैदानी क्षेत्र के होने के साथ-साथ बनिया समाज को भी संतुलित कर सकते हैं उनको धामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसे बीजेपी के विधायक हरिद्वार क्षेत्र से हो सकते है। इसके साथ ही देहरादून जिले दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है तो दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी से भी किसी एक को मंत्री बनाया जाएगा, वैसे तो मांग उत्तरकाशी क्षेत्र से भी किसी एक विधायक को मंत्री बनाने की उठ रही है लेकिन यह फिलहाल तय नहीं है कि उत्तरकाशी से कोई विधायक मंत्री बनेगा या नहीं।

वहीं कुमाऊं क्षेत्र से भी जिसमें मैदान और पहाड़ दोनों शामिल हैं वहां से भी किसी विधायक का मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि इस बार यह लगभग तय माना जा रहा है कि धामी सरकार में खाली पड़े मंत्री पदों को भर दिया जाएगा. ऐसे में कई विधायक इस जुगाड़ में लग गए हैं कि किसी तरह से उनका नंबर लग जाए। इसके लिए लगातार हाई कमान से लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात के दौर शुरू हो गए हैं।

#CabinetAlert #CabinetChange #CabinetExpansion #CabinetPolitics #CMUpdate #DhamiUpdate #GovernmentChange #GovtUpdate #HotPolitics #HotUpdate #IndiaGovt #IndiaUpdate #LeadershipChange #LeadershipUpdate #MinisterialBerth #NewBeginnings #NewCabinet #NewMinisters #PoliticalBreaking #PoliticalLeadership #PoliticalShift #PoliticsAlert #PoliticsBuzz #PowerUpdate #StateUpdate #TrendingPolitics #UttarakhandCabinet #UttarakhandLive BreakingNews BreakingPolitics CabinetReshuffle CMDhami Dehradun DhamiCabinet DhamiGovernment GovernmentAlert GovernmentUpdate IndiaBreaking IndiaPolitics khoji narad khoji narad breakingnews mahendra bhatt narendra modi NewFacesInCabinet NewsUpdate PoliticalBuzz PoliticalNews PoliticalStorm PoliticalUpdate politicstoday PowerShift Pushkar Singh Dhami StatePolitics uttarakhand UttarakhandNews UttarakhandPolitics UttarakhandUpdate धामी कैबिनेट में होगा बदलाव नए विधायक बनेंगे मंत्री
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleइनके एक गाने को मिले हैं 110 करोड़ व्यूज, कभी शादियों में गाते थे गाना
Next Article राहुल गांधी की सादगी ने जीता बिहारियों का दिल, खाई मैगी, पी चाय, बदले में दिये 1000 रूपए
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026

UttarakhandYogaPolicy : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प : CM धामी 

June 22, 2026

IndiaChinaBorder : चीन सीमा तक फर्राटा भरेंगे सेना के वाहन

June 22, 2026

UttarakhandRationCard : उत्तराखंड में बदलेंगे राशन कार्ड के नियम

June 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?