Author: Narad Post

मुख्यमंत्री ने किया विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री…

Read More

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कानून व्यवस्था पर कहा सुधार की है जरूर :- हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस वक्त जो हालात उत्तराखंड के हैं उनमें सुधार की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने आगाह करते हुए मौजूदा सरकार से कहा कि किसी भी हालत में भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब नहीं होनी चाहिए जो लोग भी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे हम उन्हें बार-बार चेताएंगे यह हमारा फर्ज है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा जिस तरह के हालात इस टाइम है और…

Read More

CM योगी पर बनी फिल्म को हाईकोर्ट की हरी झंडी :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ अब जल्‍द सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस फिल्‍म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है, जिससे फिल्ममेकर्स अब जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा कर सकेंगे. यह फैसला 21 अगस्त 2025 को कोर्ट द्वारा फिल्म देखने के बाद आया, जहां जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और नीला गोखले की बेंच ने सुनवाई की. फिल्ममेकर्स ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप…

Read More

दहेज की बलि चढ़ रही महिलाएं : –  ग्रेटर नोएडा की निक्की का मामला सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है. यह उन हजारों दर्दनाक कहानियों में से एक है जो हर साल दहेज की आग में दबकर खत्म हो जाती हैं. जब उसके आरोपी पति ने बेशर्मी से कहा, “वह खुद मरी,” तो यह केवल एक बयान नहीं था, बल्कि एक ऐसी मानसिकता का प्रतिबिंब था जो सदियों से हमारे समाज को खोखला कर रही है. निक्की जैसी कितनी ही लड़कियां आज भी दहेज के लोभियों की बलि चढ़ रही हैं. सरकारी आंकड़े भी यही कहानी दोहराते हैं, जो बताते…

Read More

शादी से पहले ऐसे करें लालची परिवार की पहचान :- बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में हुई निक्की पायला की मौत ने समाज को एक बार फिर दहला दिया है. आरोप है कि पति विपिन और ससुराल वालों ने 35 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर निक्की को जिंदा जला दिया. यह वारदात इतनी दिल दहला देने वाली थी कि मासूम बेटे की आंखों के सामने ही मां को आग के हवाले कर दिया गया. बेटे ने रोते हुए बताया कि “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मार डाला.” यह घटना न केवल कानून और समाज के…

Read More

दो जवान बिगडै़ल बेटों ने किया विधवा मां का जीवन नरक दुखियारी माँ ने लगाई गुहार, डीएम ने तोड़ा नियमों का जाल मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प से पहली बार थाना, कचहरी, वकील हुए दरकिनार कलेक्ट्रेट बना न्याय का मंदिर , फास्ट्रेक सुनवाई और निर्णय शानदार डीएम सविन बंसल ने गुंडे बेटों से बचाई विधवा माँ की जान :- बेटा होगा तो बुढ़ापे का सहारा बनेगा … माँ बाप को सम्भालेगा और जीवन का आखिरी समय खुशी खुशी बीतेगा….लेकिन एक माँ की ये उम्मीद टूट गयी और दुष्ट बेटों के जुल्म से निढाल पहुंच गयी देहरादून के डीएम सविन बंसल…

Read More

प्रेग्नेंट पत्नी के टुकड़े कर नदी में बहाए :- आजकल रिश्तों के क़त्ल की खौफनाक तस्वीरें हमारे आपके सामने आ रही है। कोई ऐसा राज्य नहीं बचा होगा जहाँ प्रेम से जोड़े गए रिश्ते नफरत की कटार से छलनी न हो रहे हों। हैदराबाद में एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. 27 साल की समाला महेंद्र रेड्डी ने अपनी 21 साल की गर्भवती पत्नी बी. स्वाति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को टुकड़ों में काटकर मुसी नदी में फेंक दिया. यह खौफनाक कहानी प्रेम विवाह से शुरू हुई थी,…

Read More

कानून व्यवस्था आपदा क्षेत्रों में कुप्रबंधन व वोट चोरी के खिलाफ. कांग्रेस 26 अगस्त को करेगी राज्यपाल का घिराव. प्रदेश मुख्यालय से राजभवन कूच करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता. अब चैन से नहीं सोने देंगे भाजपा की निकम्मी सरकार को. 26 अगस्त को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी :- उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में आई आपदा में सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन तथा भाजपा के साथ मिल कर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर आगामी २६ अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे…

Read More

प्राधिकरण से खत्म होगा मदरसा बोर्ड का भ्र्ष्टाचार ! :- उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र में भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक पारित हो गए। इसी के साथ सदन ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पास कर दिया गया। सत्र के दौरान विपक्षी हंगामे से सदन कई बार स्थगित हुआ. लेकिन कार्यवाही के बीच महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पारित कर लिया गया। बता दे विधान सभा का चार दिवसीय मानसून सत्र डेढ़ दिन में ही खत्म कर दिया गया। इस दौरान सदन में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक विधेयक पास किया गया, जिसके बाद सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक…

Read More

केंद्र की टीम आपदा नुकसान का करेगी आकलन :- उत्तराखंड में हाल की प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम जल्द ही प्रदेश का दौरा करेगी। राज्य सरकार भी केंद्र को भेजे जाने वाले प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटी है। इस प्रस्ताव की तैयारी की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे 25 अगस्त तक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपें। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने…

Read More