Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

September 26, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 26 अगस्त को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी
उत्तराखंड

26 अगस्त को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी

Now we will not let the useless BJP government sleep peacefully.
Narad PostBy Narad PostAugust 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कांग्रेस राजभवन घेराव
कांग्रेस राजभवन घेराव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कानून व्यवस्था आपदा क्षेत्रों में कुप्रबंधन व वोट चोरी के खिलाफ.

कांग्रेस 26 अगस्त को करेगी राज्यपाल का घिराव.

प्रदेश मुख्यालय से राजभवन कूच करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता.

अब चैन से नहीं सोने देंगे भाजपा की निकम्मी सरकार को.

26 अगस्त को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी :- उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में आई आपदा में सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन तथा भाजपा के साथ मिल कर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर आगामी २६ अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में अपराधिक तत्व भाजपाई बन कर जनता पर जुल्मों सितम ढा रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि दो दिन पूर्व पौड़ी के जितेंद्र नेगी आत्महत्या कांड में जिस हिमांशु चमोली का नाम आया उसके काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है और अब तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे ने भी अपने साथ हुई १८ करोड़ रुपए की ठगी में उनके साथ ठगी करने वालों को पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की जगह उनकी आवभगत का आरोप लगा कर प्रदेश के कानून व्यवस्था का हाल बयां कर दिया है और रही सही कसर प्रदेश के दूसरे पूर्व मुख्य मंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे ही मामले में पत्र दे कर पूरी कर दी है। धस्माना ने कहा कि इसके अलावा पंचायत चुनावों में जिस तरह से सत्ताधारी दल के लोगों ने नैनीताल बेतालघाट आदि स्थानों पर पुलिस के सामने खुले आम हथियारों का प्रदर्शन कर अपहरण किए व गोलीबारी की उससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा उत्तराखंड को बिहार व उत्तरप्रदेश के रास्ते में ले जा रही है।

धस्माना ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड आपदा ग्रस्त है और आपदा प्रबंधन के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन नजर आ रहा है और जमीन पर कोई कम होता दिखाई नहीं दे रहा। धस्माना ने कहा कि उत्तरकाशी में धराली हरसिल में आपदा से हुए बर्बादी और जन हानि पर आज तक सरकार ने सही आंकड़ा जारी नहीं किया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जीवन यापन के आवश्यक सामान और दवाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही। धस्माना ने कहा कि आज चारों धनों के यात्रा रूट , राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य राज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं और सैकड़ों संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं लेकिन इनको ढर्रे पर लाने पर जिस तरह से युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए था वो नहीं हो पा रहा है। कुल मिलाकर राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह फेल साबित हो रही है जिसका परिणाम आज मुख्यमंत्री को आपदा ग्रस्त थराली चमोली में जन आक्रोश के रूप में देखने को मिला।

धस्माना ने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था, आपदा में कुप्रबंधन व हर स्तर पर वोट चोरी के खिलाफ अब कांग्रेस ने निर्णायक लड़ाई व संघर्ष का मन बना लिया है और आगामी २६ अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में इस लड़ाई की शुरुआत अब राजभवन कूच और घेराव से शुरू हो रही है जो आने वाले दिनों में प्रदेश के हर गांव हर मोहल्ले में दिखाई देगी।

उन्होंने बताया कि कूच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे। धस्माना ने कहा कि राजभवन कूच प्रातः साढ़े दस बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर राजपुर रोड, बहल चौक, दिलाराम बाजार चौक से कैंट रोड होते हुए राजभवन की ओर कूच करेगा।

#CongressActivism #CongressAgitation #CongressCampaign #CongressForChange #CongressMarch #CongressRally #CongressRevolt #CongressUnites #CongressVoice #CongressVsGovt #DemocracyDefenders #FightForRights #IndiaOpposition #IndiaOppositionUnity #IndiaPoliticalCrisis #IndiaPolitics2025 #IndiaProtests #IndiaUprising #MarchForChange #MarchToRajBhavan #OppositionCampaign #OppositionPower #OppositionRising #OppositionStrong #OppositionUnites #OppositionVoice #PeopleVsPower #PoliticalBattle #PoliticalFight #PoliticalRally #ProtestForJustice #ProtestIndia #ProtestMovement #ProtestWave #RajBhavanAction #RajBhavanGherao #RajBhavanMarch #RajBhavanMarch26Aug #RajBhavanProtest #RajBhavanProtest2025 #RajBhavanSiege #SaveDemocracy #StreetMovement #StreetProtest #VoiceOfPeople 26 अगस्त को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी Congress CongressMovement CongressProtest Dehradun inc uttarakhand IndiaPolitics khoji narad khoji narad breaking news Lt Gen Gurmit Singh narad post narad post breaking news narendra modi OppositionProtest PeoplePower Pushkar Singh Dhami SuryakantDhasmana uttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleप्राधिकरण से खत्म होगा मदरसा बोर्ड का भ्र्ष्टाचार !
Next Article प्रेग्नेंट पत्नी के टुकड़े कर नदी में बहाए
Narad Post

Related Posts

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

TheGreatIndianKapilShow : द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर पर लगेगा हंसी का तड़का

September 26, 2026

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

HaivanMovie : अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By Narad PostSeptember 26, 20260

HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :-  अक्षय कुमार और…

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026

Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल

September 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?