Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
क्या है भगवान श्रीकृष्ण के 16108 पत्नियों का रहस्य? :- जन्माष्टमी के पर्व को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। मथुरा, वृंदावन समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस दिन भव्य आयोजन होते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था. माना जाता है श्रीकृष्ण की कुल 16,108 पत्नियां और डेढ़ लाख से भी अधिक संतानें थीं. आइए जानते हैं कि इस विषय पर पुराणों में क्या लिखा है। पुराणों के अनुसार, एक समय भूमासुर नामक दैत्य ने…
आपदाओं पर संवेदनहीन हुई सरकार :- कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड में आपदाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को आपदाओं की आदत पड़ चुकी है, और अब चाहे 10 लोग मरें, 50 या 100, इनके लिए इन संख्याओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। उन्होंने जोशीमठ, धराली और हर्षिल जैसे आपदा प्रभावित इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़े भाजपा नेता तक नहीं पहुंचे, सिर्फ मुख्यमंत्री गए, वह भी अपने पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए। धस्माना ने कहा कि 1991 के उत्तरकाशी…
‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी…
भारत का कवच बनेगा श्रीकृष्ण का ‘सुदर्शन चक्र’ :- जन्माष्टमी से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के महान रणनीतिकार भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए भारत के लिए एक नई रक्षा रणनीति की घोषणा की. लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत अगले 10 सालों में, यानी साल 2035 तक, ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ के तहत एक ऐसा हवाई सुरक्षा कवच और सटीक जवाबी हमले की क्षमता विकसित करेगा, जो दुनिया में बेमिसाल होगी। भारत का स्वदेशी ‘आयरन डोम’ पीएम मोदी ने कहा कि सुदर्शन चक्र मिशन ऐसा…
नैनीताल जिले की राजनीति के अजब गजब किस्से :- नैनीताल जिले के लापता जिला पंचायत सदस्यों का अब वीडियो आया सामने!! कहा मर्जी से घूमने गए थे और हमारे अपहरण की खबर गलत है!! सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास करेंगे!! नैनीताल जिले की राजनीति के अजब गजब किस्से सामने आ रहे हैं । 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान यहां खासा बबाल देखने को मिला जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके 5 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया है। जिसके बाद लगातार कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन अब इस…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वाजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा…
साधुओं की जन्माष्टमी और गृहस्थों की जन्माष्टमी में अंतर? :- हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है. हर वर्ष श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार हैं. जिनका जन्म द्वापर युग में हुआ था. यानि भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। साल 2025 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 और 16 अगस्त 2025 दोनों ही दिन मनाया जाएगा. माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी…
जन्माष्टमी पर क्यों निभाई जाती है डंठल वाले खीरा काटने की परंपरा :- कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल यह उत्सव शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ माना जाता है, और इसी समय विशेष पूजा के साथ-साथ एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, डंठल वाला खीरा काटना। आधी रात खीरा काटने की परंपरा जन्माष्टमी की रात 12 बजे डंठल वाला खीरा सिक्के से काटा जाता है. यह प्रक्रिया प्रतीकात्मक रूप से…
पीएम मोदी ने किया विकसित भारत रोजगार योजना का एलान :- पीएम मोदी ने आज, 15 अगस्त पर युवाओं को बड़ी सौगात दी. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इससे देश के 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार सृजन किया जाएगा. आइए जानते हैं कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना क्या है और युवाओं को इससे क्या फायदा होगा। स्वतंत्रता दिवस संबोधन में पीएम ने कहा कि आज 15 अगस्त है और हम देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. उन्होंने कहा…
हर दुकानदार नहीं वसूल सकता GST :- GST को लेकर अभी तक कस्टमर्स में काफी कंफ्यूजन है. इसका सीधा फायदा दुकानदार उठा रहे हैं. कई ऐसे दुकानदार हैं, जिनका GST में रजिस्ट्रेशन नहीं है. फिर भी वे ग्राहकों से सामान के बिल के साथ GST वसूल रहे हैं. आप मिनटों में यह पता कर सकते हैं कि आप से वैलिड GST वसूला जा रहा है या नहीं। GST यानी Goods and Services Tax Act. कई इनडायरेक्ट टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी, वैट, सर्विस टैक्स आदि की जगह अब सिर्फ GST लगाया जाता है. इस टैक्स को साल 2017 में…