Author: Narad Post

 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, डीजीपी दीपम सेठ ने दिलाई शपथ :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी दीपम सेठ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य पालन और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस  की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहना चाहिए।

Read More

एसपी कार्यालय हल्द्वानी में धरने पर बैठे यशपाल आर्य, भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद :-  नैनीताल मे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुआ बबाल अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में  कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है एसएसपी मुर्दाबाद के नारे लगे हैं, कांग्रेस ने पुलिस वालों को गुंडा बताया, कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी भी धरने में मौजूद हैं। लाखन सिंह नेगी ने कहा सरकार गुंडागर्दी पर उतारू…

Read More

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजसुबह 9 बजे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और “वन्दे मातरम्” की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर एमडीडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर चर्चा हुई। माहौल…

Read More

कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते? :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने और सैलाब से आई तबाही के कारण मौतों का आंकड़ा 6 हो गया है. धराली गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 190 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. गांव चारों तरफ से पानी और मलबे से भरा हुआ है. इस मिशन के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, और स्थानीय लोगों के साथ खोजी कुत्तों को भी भेजा गया है ताकि लाशों को मलबे से निकालकर उनकी पहचान की जा सके॰ रेस्क्यू मिशन के दौरान खोजी कुत्ते यानी स्निफर डॉग के जरिए लापता लोगों का…

Read More

सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में चला रही अभियान  :-  उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में एक अभियान चला रही है और इसी अभियान के तहत नदी नालों के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है । जबकि धामी सरकार ने नदी नालों के आसपास निर्माण पर भी रोक लगा दी है साथ ही सरकार ने अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी है कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे और नदी नालों…

Read More

15 अगस्त नहीं, गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न? :- हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. देशवासी आजादी के जश्न में डूबे हुए नजर आते हैं. गोवा के लिए भी यह उत्साह का दिन है, लेकिन इस राज्य को आजादी इस दिन नहीं मिली थी. इसकी ऐतिहासिक वजह है. भारतीय अंग्रेजों के देश छोड़ने और आजादी मिलने के जश्न को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन गोवा में 1510 से पुर्तगाली उपनिवेश था. अंग्रेजों के भारत में पैर रखने और देश को छोड़ने के बाद भी यहां पुर्तगालियों…

Read More

 शादीशुदा जोड़ों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन :- राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0 250 की छूट की समय सीमा को  26 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है, विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए शासन द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है। विवाह पंजीकरण सुविधा के लिए सरकार ने लिया निर्णय इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि समान नागरिक संहिता नियमावली के अंतर्गत…

Read More

Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम :- आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनके सुझाव संकलित किए। प्रभावित ग्रामीणों ने जांगला, लंका एवं कोपांग में विस्थापन की मांग रखते हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की तर्ज पर धराली का पुनर्निर्माण करने का…

Read More

खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस :- उत्तराखंड के आपदाग्रस्त धराली में लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान खराब मौसम के बीच बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से मिली जानकारी के अनुसार, खीरगाड़ नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से खोज एवं बचाव दलों के आवागमन के लिए लकड़ी और लोहे के पाइप से बनाई गई अस्थायी लिंक पुलिया मंगलवार को बह गई थी जिसे पुनः तैयार किया गया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में ‘ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार’…

Read More

देश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते :-  भारत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा उत्पन्न किए जा रहे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक व्यापक और संगठित अभियान की शुरुआत की है. यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया है. साथ ही पशुओं द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और नागरिकों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण का साझा मुद्दा माना है.इस पहल के तहत…

Read More